Breaking News

मोदी सरकार ने मनरेगा में बदलाव के नाम पर किया छलावा : मज़दूरों को नहीं दी काम की गारंटी : वोरा

द सीजी न्यूज

मुंगेली। मनरेगा योजना में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बदलाव किये जाने के विरोध में कांग्रेस ने पूरे देश में अभियान तेज कर दिया है। इसी सिलसिले में आज राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को पूर्व विधायक-पूर्व मंत्री अरुण वोरा ने संबोधित किया। वोरा ने कहा कि “मनरेगा एक अधिकार-आधारित व्यवस्था है। इसे यूपीए सरकार ने मज़दूर का हक़ बनाकर लागू किया था। केंद्र की मोदी सरकार ने मजदूरों के अधिकार को खत्म करने की दिशा में काम किया है।

वोरा ने कहा कि ” योजना की वित्तीय जिम्मेदारी राज्यों पर थोपी जा रही है। रोजगार की गारंटी को विवेकाधीन बनाया जा रहा है। गारंटी किसी सरकार की कृपा नहीं होनी चाहिये। कांग्रेस सरकार ने जब मनरेगा योजना शुरू की थी तब काम की गारंटी का अधिकार दिया गया था। मौजूदा दौर में मोदी सरकार ने इसमें बदलाव किया है। इससे रोजगार सृजन नहीं, बल्कि रोजगार सीमित करने की नीति साफ नजर आ रही है।”

वोरा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किये गए बदलाव का कड़ा विरोध पूरे देश में किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर जोरशोर से मनरेगा बचाओ संग्राम शुरू कर दिया है। कल 11 जनवरी को उपवास रखा जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, पूर्व विधायक चुरावन मंगेशकर, धनेश्वर साहू, देवेंद्र गोस्वामी, दिलीप बंजारा, स्वतंत्र मिश्रा, संजय यादव और उर्मिला यादव मौजूद थे। कांग्रेस नेताओं ने दो टूक कहा कि मनरेगा के अधिकार आधारित स्वरूप और ग्रामीण मजदूरों के हक की रक्षा के लिए पार्टी सड़कों से संसद तक संघर्ष तेज करेगी।

Check Also

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री विधायक ललित चंद्राकर का भाजपा कार्यालय में स्वागत-अभिनंदन

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत-अभिनंदन THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!