Breaking News

एमआईसी की बैठक में कई विकास कार्यों पर लगी मुहर, जवाहर मार्केट का होगा कायाकल्प

भिलाई। नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल व अपर आयुक्त सह सचिव राजेन्द्र कुमार दोहरे की उपस्थिति में आज एमआईसी की बैठक में शहर के बुनियादी ढांचे, राजस्व वृद्धि और जन सुविधाओं से जुड़े विभिन्न एजेंडा पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
जवाहर मार्केट के उन्नयन व विकास कार्य के लिए कार्यादेश जारी करने की अनुमति दी गई। यहां जल्द ही विकास कार्य शुरू होंगे। 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत 5 नग बैक हो लोडर क्रय करने के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रस्ताव को संशोधित कर पुन: प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
खुर्सीपार स्थित पंडित दीनदयाल मिनी स्टेडियम खेल परिसर में नवनिर्मित दुकानों को अस्थायी किरायेदारी पर देने के प्रस्ताव पर समिति ने सहमति दी है। निगम क्षेत्र के अंतर्गत यूनिपोल स्थापना, संधारण और विज्ञापन संबंधी कार्यों को सर्वसम्मति से पारित किया गया, जिससे निगम की आय में वृद्धि होगी। कुरूद स्थित सुंदर विहार में प्रस्तावित कंप्रेस्ड बॉयोगैस प्लांट की स्थापना को लेकर भी बैठक में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एन्थोनी, संदीप निरंकारी, केशव चौबे, आदित्य सिंह, लालचंद वर्मा, चंद्रशेखर गवई, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू, मालती ठाकुर सहित उपायुक्त डीके कोसरिया, लेखाधिकारी चंद्र भूषण साहू, सहायक अभियंता अजय गौर, उप अभियंता शशिकांत वर्मा, अर्पित बंजारे, देवराज राजपूत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

हत्या के मामले में 7 गिरफ्तार

द सीजी न्यूज दुर्ग। शहर के पटरीपार क्षेत्र में शिव जी की बारात के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!