Breaking News

फरवरी में राजेंद्र पार्क में होगा फ्लॉवर शो

दुर्ग/ महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में पर्यावरण एवं उद्यानिकी समिति की बैठक में आगामी फरवरी माह में फ्लॉवर शो आयोजित करने का फैसला किया गया। समिति प्रभारी काशीराम कोसरे की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में समिति सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, उद्यान विकास सहित अन्य प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में हर साल की तरह इस वर्ष भी राजेन्द्र पार्क में फरवरी माह में फ्लॉवर शो (पुष्प प्रदर्शनी) आयोजित करने विचार-विमर्श किया गया। समिति प्रभारी काशीराम कोसरे ने बताया कि निगम द्वारा पूर्व के वर्षों में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी को नागरिकों की भरपूर सराहना मिली है। इस साल भी भव्य फ्लॉवर शो का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों व जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।
बैठक में शहर के प्रमुख उद्यानों के संधारण व सौंदर्यीकरण को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राजेन्द्र पार्क व दादा-दादी, नाना-नानी पार्क के संधारण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने पर सहमति जताई गई। बैठक में समिति के सदस्य पार्षद नीलम सिंह, सुरूचि उमरे, रेखा बंजारे, हीरौन्दी चंदानिया, बबीता यादव, उप अभियंता पंकज साहू, उद्यान प्रभारी अनिल सिंह व पुरुषोत्तम साहू उपस्थित रहे।

Check Also

नहर में बह गए दो कबड्डी खिलाड़ी

द सीजी न्यूज दुर्ग। जिले के सेलूद में तंदुला नहर के तेज बहाव में रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!