Breaking News

ग्रामीणों को दी गई जी-राम जी योजना की जानकारी

दुर्ग/ जिला पंचायत दुर्ग के सीईओ बजरंग दुबे के मार्गदर्शन में पाटन जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढौर में दीवार लेखन, रैली व जन चौपाल, पंपलेट वितरण कार्य किया गया। शासन की जनकल्याणकारी पहल से ग्रामीणों को अवगत कराने कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों को विकसित भारत जी-राम जी योजना व एक्ट, 2025 का पंपलेट वितरण कर जानकारी दी गई। प्रचार अभियान के तहत प्रभात रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि व हितग्राही उपस्थित रहे। जन चौपाल में सहायक परियोजना अधिकारी (मनरेगा) अरदीप ढीढी ने ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी।

Check Also

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश

खामभाठा में निर्माणाधीन पुल से बच्चों, ग्रामीणों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने गंभीरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!