Breaking News

बेटी के जन्मदिन पर पिता की नेक पहल : 202 लोगों ने किया रक्तदान

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ एक पिता का अपनी बेटी को लेकर प्यार ऐसा है कि हर साल बिटिया परी के जन्मदिवस को यादगार बनाने और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने के लिये पिता द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। सेवाभावी तृपेश शर्मा की इकलौती पुत्री तनीषी के 14 वें जन्मदिन के अवसर पर इस बार भी दुर्ग जिला ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।सिकलिंग, थैलेसिमिया पीडि़त बच्चों को रक्त की नियमित आवश्यकता और इलाज के दौरान रक्त की कमी होने से रक्त का अभाव न होने देने के लिये हर साल यह आयोजन किया जाता है।
तृपेश शर्मा के परिवारजनों ने भी रक्तदान किया। उनके मित्रों, व्यापारी वर्ग, विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों को भी रक्तदान के लिये प्रेरित कर रक्तदान कराया गया। रक्तदान शिविर में रूंगटा डेटल कॉलेज, पुलिस लाइन, रक्षित निरीक्षक केन्द्र, परिश्रमी सामाजिक समिति दिशा, छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ दुर्ग, चेम्बर ऑफ कामर्स, श्री जलाराम रिसायकल्स दुर्ग, सेव इंडियन फैमली, नव दृष्टि फाउंडेशन, दुर्ग-भिलाई मोबाइल एसोसिएशन व दुर्ग-भिलाई के रक्तदाताओं ने कुल 202 यूनिट रक्तदान किया।
बीते वर्षों में 2021 को 110 यूनिट, 2022 में 101 यूनिट, 2023 में 147 यूनिट, 2024 में 213 यूनिट, 2025 में 202 यूनिट और 2026 में 202 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में कुल 269 लोगों ने रक्तदान हेतु पंजीयन कराया, जिसमें 67 अनफिट पाए गए। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हीमोग्लोबिन व ब्लड ग्रुप टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी।
शिविर में 15 रक्तदाताओं ने अपने जीवन का प्रथम रक्तदान किया। 2 जोड़े पति-पत्नी, 2 जोड़े पिता-पुत्र ने रक्तदान किया। शिविर में जिला आयुर्वेद अधिकारी दुर्ग डॉ. दिनेश चंद्रवशी ने भी रक्तदान किया। उमेश कुमार भागवतकर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति रक्तदान को अपना कर्तव्य व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। रक्तदान के दौरान ब्लड बैंक में जमा की गई रक्त यूनिट मरीजों के जान बचाने के काम आएगी। उनकी दुआएं सभी रक्तदाताओं और तनीषी को नई उर्जा और ताकत देती रहेगी।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, नगर निगम सभापति श्याम शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, इंद्रजीत सिंह, डॉ. मनोज दानी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग, डॉ. आशीषन कुमार मिंज सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय दुर्ग, डॉ. जय प्रकाश मेश्राम नोडल अधिकारी ब्लड बैंक जिला दुर्ग, राजेश यादव पूर्व सभापति नगर निगम, रोशन सिंह व समस्त ब्लड बैंक कर्मचारी, प्रमोद वाघ, जीवन लाल ताम्रकार उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। तनीषी को जन्मदिवस पर दीर्घायु होने की कामना के साथ शुभ-आशीष दिया गया।
इस अवसर पर तृपेश शर्मा, डॉ. अतुल अग्रवाल, धीरज राव इंगले, तरूण आढ़तिया, नितिन शर्मा, अभिनव शर्मा, केतन पठारिया, विकास यादव, रवि देशमुख रूपेश सर्पे, गणेश, राकेश गोलछा, शेखर ताल्लूरी, खिलावन चंद्राकर, भूपेश उपाध्याय, संजीव दुग्गड़, अमित बडज़ात्या, राजकुमार तिवारी, जितेन्द्र देशमुख, प्रवीण नायक, अजय रेड्डी, आशित मंडल, संजय मैत्री, अकरम गौरी, दीनबंधु मेश्राम, नितेश ताम्रकार व अन्य रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!