Breaking News

नागरिक सहकारी बैंक चुनाव : डायरेक्टर के 9 पदों का फैसला मतदान से : रुंगटा और परिवर्तन पैनल आमने-सामने

द सीजी न्यूज

दुर्ग। नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित दुर्ग के 12 में से 9 संचालक मंडल सदस्य पद (डायरेक्टर) का चुनाव मतदान के जरिए होगा। गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन चुनावी स्थिति स्पष्ट हो गई। अनारक्षित वर्ग (सामान्य वर्ग) के 6 पदों के लिए प्रत्याशी मंगल प्रकाश गुप्ता, पवन कुमार जैन, अंजय ताम्रकार, अंबर ताम्रकार, मनोज ताम्रकार, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, दिनेश मारोटी, अखिलेश मिश्रा, राजेश यादव, वेंकट सांई शास्त्री राव, कमल नारायण रुंगटा, संजय सिंह चुनाव मैदान में है। इसी प्रकार सामान्य वर्ग (महिला) के लिए आरक्षित दो पदों के लिए प्रत्याशी सुनीता अग्रवाल, रजनी जोशी, संध्या तिवारी, नीलू देवांगन के बीच मुकाबला होगा।
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित एक पद पर पदम ताम्रकार और तेज बहादुर बंछोर के बीच टक्कर होगी। संचालक मंडल सदस्य (डायरेक्टर) के 9 पदों पर प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होने के साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आबंटित कर दिया गया। आगामी 14 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच श्री गुर्जर क्षत्रिय गुजराती समाज भवन मोतीपारा में मतदान होगा।
मतदान के बाद मतगणना होगी और तत्काल परिणाम घोषित किए जाएंगे। नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित दुर्ग के संचालक मंडल सदस्य (डायरेक्टर) पद के लिए हो रहे चुनाव में पहली बार दो पैनल आमने-सामने है। रुंगटा पैनल की कमान बैंक के पूर्व अध्यक्ष कमल नारायण रुंगटा संभाले हुए है, जबकि परिवर्तन पैनल का नेतृत्व बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश यादव के जिम्मे में है।
नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित दुर्ग के संचालक मंडल सदस्य (डायरेक्टर) पद के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के लिये गुरुवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। निर्धारित समय से पहले दो प्रत्याशी दीपक चावड़ा और रविशंकर भट्ट ने अपना नामांकन वापस ले लिया। चुनाव में प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद निर्वाचन अधिकारी देवाशीष दास द्वारा निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों के नामों की भी घोषणा कर दी गई है।
सनदी लेखाकार (चार्टर्ड एकाउटेंट) के लिए आरक्षित दो पद के लिए श्रीपाल कोठारी और अरविंद चंद सुराना को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित एक पद पर वसुन्धरा चौरे निर्विरोध चुनी गई हैं। रिटर्निंग अधिकारी देवाशीष दास ने बताया कि बैंक के निर्वाचन के अंतिम चरण में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य सोसायटियों के प्रतिनिधियों व अन्य पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए 16 फरवरी को सूचना जारी की जाएगी। इन पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया 20 फरवरी को शाम 4 बजे से बैंक मुख्यालय अस्पताल वार्ड पचरीपारा में पूरी की जाएगी।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!