Breaking News

निगम मुख्यालय, अटल परिसर, हिंदी भवन और डाटा सेंटर सहित शहर के 60 वार्डों में जगमगाए 50 हजार दीपक

THE CG NEWS

दुर्ग/ सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नगर निगम मुख्यालय, अटल परिसर, हिंदी भवन व डाटा सेंटर सहित नगर निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किये गए। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना, विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों के प्रति व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

संध्या 6 बजे नगर निगम मुख्यालय में महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डाटा सेंटर में सभापति श्याम शर्मा, हिंदी भवन में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर और अटल परिसर में लीलाधर पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

नगर निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डों के पार्षदों व एल्डरमेन ने अपने नेतृत्व में अपने-अपने वार्डो में वार्ड नागरिकों के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया। आंगनबाड़ी केन्द्रों और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अटल आवास के लाभान्वित हितग्राहियों सहित नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस सामूहिक आयोजन के माध्यम से पूरा दुर्ग शहर 51 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

कार्यक्रम में लीना दिनेश देवांगन, काशीराम कोसरे, निलेश अग्रवाल, शिव नायक, पार्षद विद्यावती सिंह, रंजीता पाटिल, गुलशन साहू, मनीष कोठारी, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता गिरीश दीवान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व नागरिकगण उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत होंगे विभिन्न आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रसेवा 18 सितंबर से 3 अक्टूबर, ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ 17 से 21 सितंबर, 6 से 10 अक्टूबर एवं 15 से 17 अक्टूबर, ‘आंगन मिलन सेवा’ 26 सितंबर से 2 अक्टूबर एवं 12 से 14 अक्टूबर, ‘सेवा की कहानी’ 17 से 21 अक्टूबर, ‘सेवा संकल्प यात्रा’ 1 से 5 अक्टूबर, ‘ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प’ 7 अक्टूबर, ‘जल जन सेवा’, ‘सेवा मेरा योगदान’ 23 से 25 सितंबर, ‘सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार’ 1 से 5 अक्टूबर, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ 29 सितंबर, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ 9 अक्टूबर तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ 17 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

Check Also

भगवान का जन्मदिन सिर्फ एक दिन … फिर नरेंद्र मोदी ऐसा कौन सा भगवान है कि उनका जन्मदिन एक महीने तक मनाया जा रहा : कांग्रेस

THE CG NEWS दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!