Breaking News

सेवा संकल्प अभियान : शाम ढलते ही सवा लाख दीये की रौशनी से जगमगाने लगा पुलिस लाइन का मैदान

  • जिला स्तरीय दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में शहर से गांव तक जगमगाएंगे दीप

THE CG NEWS

दुर्ग। राज्य शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘हर घर में एक दीप जले, विकास के नाम’ का संदेश देते हुए जिले में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।


जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आज शाम 6 बजे रक्षित आरक्षी पुलिस केंद्र मैदान, पुरानी पुलिस लाइन, दुर्ग में हुआ। इस अवसर पर 1.25 लाख दीप प्रज्वलित किए गए। जिले की चिन्हांकित 30 ग्राम पंचायतों में 30 हजार दीये, नगर निगम दुर्ग द्वारा 30 हजार दीये, नगर निगम भिलाई चरोदा द्वारा 05 हजार दीये, नगर निगम भिलाई द्वारा एक लाख 25 हजार दीये, नगर निगम रिसाली द्वारा 51 हजार आशीर्वाद के दीये प्रज्जवलित किये गए।

इसी प्रकार विकासखंड दुर्ग की ग्राम पंचायतों में प्रत्येक घर में अनुमानित 75 हजार दीये, विकासखंड धमधा में प्रत्येक घर में अनुमानित एक लाख 20 हजार दीये और विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत अंतर्गत प्रत्येक घर अनुमानित एक लाख 10 हजार आशीर्वाद के दीये जलाए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित परिवारों ने भी अपने नए घरों में दीप जलाकर इस अभियान में सहभागिता दी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान को स्मरण करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल की उपस्थिति में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सवा लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक एकत्रित हुए और प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।

इस अवसर पर सांसद बघेल ने पूरे प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करते हुए देश की प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।

सांसद बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर सेवा और समर्पण की भावना के साथ देश को नई दिशा देने और विकास की गति को आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं। चाहे स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, सुरक्षा, शिक्षा अथवा अन्य क्षेत्रों में विकास की बात हो, उन्होंने निरंतर देश की प्रगति के लिए कार्य किया है।
सांसद बघेल नेे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने भी ’आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति की है। दीपों की यह रोशनी देश की एकता, प्रगति और उज्जवल भविष्य का भी प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत सीईओ बीके दुबे ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, एसएसपी विजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी सहित समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन, पूर्व महापौर चन्द्रिका चन्द्राकर, पद्मा देवांगन, दिलीप साहू, विनोद अरोरा, सरिता मिश्रा, अशोक राठी, मनोज सोनी, शिव चन्द्राकर, दिनेश देवांगन, संदीप जैन, कांति लाल जैन, नरेश केशवानी सहित नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Check Also

पत्थलगांव-कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग के अधूरे निर्माण को मिली गति : 125 करोड़ रुपये की लागत से करीब 64 किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष प्रयासों से शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य 24 माह में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!