Breaking News

भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने मोहन नगर थाने में की शिकायत

THE CG NEWS

दुर्ग। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध की गई कथित अभद्र व अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसजनों ने शहर के विभिन्न पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई।

मोहन नगर थाने में कांग्रेसजनों के साथ पूर्व विधायक अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई, जबकि दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पद्मनाभपुर थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेसजनों ने सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की कथित अभद्र टिप्पणियों से राजनीतिक व सामाजिक वातावरण प्रभावित होता है।

इस दौरान राजकुमार पाली, मनीष बघेल, संजय कोहले, शफी खान, दीपक जैन, चंद्रमोहन गभने, मोहित वालदे, डोमेन्द्र साहू, कुंदनलाल सोनी सहित अन्य कांग्रेेसजन मौजूद रहे।

फेसबुक पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संबंध में की गई कथित अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेसजनों ने नितीश मंडल (पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष, पखांजूर, कांकेर) के विरुद्ध FIR दर्ज कर उचित वैधानिक कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पद्मनाभपुर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन के साथ संबंधित फेसबुक पोस्ट के स्क्रीनशॉट, प्रोफाइल व अन्य डिजिटल साक्ष्य भी सौंपे।
पद्मनाभपुर थाना प्रभारी ने 15 दिनों के भीतर जांच कर उचित वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह भाटिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि निर्धारित समयावधि में कार्रवाई नहीं होने पर आगे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

Check Also

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति : अब तक मिले 8.23 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री स्टार्टअप व निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!