- स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम
THE CG NEWS
दधीचि प्रशिक्षण हॉल प्रशासनिक भवन पुलिस लाइन दुर्ग में एसटीएफ के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा व डिजिटल सतर्कता संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में वर्तमान समय में सामने आ रहे साइबर अपराधों के तरीकों, ऑनलाइन ठगी के स्वरूप और डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
अधिकारी-कर्मचारियों को साइबर अपराध की स्थिति में त्वरित शिकायत व कार्रवाई के लिए उपलब्ध तकनीकी और कानूनी माध्यमों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा को लेकर व्यक्तिगत सतर्कता के साथ परिवार व समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी एसटीएफ अधिकारी-कर्मचारियों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने व डिजिटल माध्यमों का सतर्कतापूर्वक उपयोग करने की शपथ दिलाया गया। इस दौरान मंत्री गजेन्द्र यादव द्वारा सामूहिक सेल्फी भी ली गई।
दुर्ग पुलिस द्वारा आयोजित साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसटीएफ के अधिकारी-कर्मचारियों को साइबर अपराधों की पहचान, डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई।
शिक्षा मंंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि अनजान व्यक्तियों से प्राप्त संदेश, फ्रेंड रिक्वेस्ट और संदिग्ध लिंक पर सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने OTP, PIN, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने और साइबर सुरक्षा के प्रति परिवार व समाज को भी जागरूक करने की बात कही।
उप पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने साइबर अपराधों की रोकथाम में पुलिस की तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को साइबर अपराध के बदलते तरीकों से लगातार अपडेट रहने, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण के दौरान फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया आधारित ठगी, OTP से संबंधित धोखाधड़ी और ऑनलाइन वित्तीय अपराधों से बचाव की सावधानियों की जानकारी दी गई। साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणिशंकर चन्द्रा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सीएसपी हर्षित मेहर व उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) चन्द्रप्रकाश तिवारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व एसटीएफ के जवान उपस्थित रहे।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्क रहें। OTP, PIN, पासवर्ड व बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
