Breaking News

पदोन्नति में देरी पर शिक्षकों का आंदोलन तेज, 6 अक्टूबर को सत्याग्रह

  • वोरा ने सरकार से कहा – अब तो ध्यान दीजिए

THE CG NEWS

दुर्ग। शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षकों की लंबित पदोन्नति की मांग को लेकर 5 अक्टूबर को पदोन्नति स्मरण यात्रा निकाली गई। 6 अक्टूबर को दुर्ग साइंस कॉलेज के सामने निर्धारित धरना स्थल पर पदोन्नति सत्याग्रह किया जाएगा। आंदोलन को पूर्व विधायक अरुण वोरा ने समर्थन देते हुए साय सरकार से कहा कि शिक्षकों की मांगों को सुलझाने फौरन जरूरी फैसले लिये जाने चाहिये।

शिक्षक कल्याण संघ का कहना है कि शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति से संबंधित प्रस्ताव तैयार होकर प्रस्तुत किए जाने के बावजूद पिछले चार महीनों से पदोन्नति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। पदोन्नति का मामला शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक (JD) स्तर पर लंबित है।

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने संयुक्त संचालक (JD) से चर्चा कर शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया की जानकारी ली। चर्चा के दौरान पदोन्नति प्रक्रिया को 15 अगस्त तक पूरा किए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी अब तक पदोन्नति आदेश जारी नहीं हो सके हैं।

पदोन्नति स्मरण यात्रा के दौरान शिक्षकों ने शासन-प्रशासन से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की। संघ का कहना है कि लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों में निराशा है।

वोरा ने शिक्षक कल्याण संघ की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि जब पदोन्नति संबंधी प्रस्ताव तैयार होकर प्रस्तुत हो चुका है। चार माह तक मामला लंबित रहना गंभीर विषय है। सरकार और शिक्षा विभाग को इस मामले में अब तत्काल ध्यान देना चाहिए। शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्हें अपने हक की पदोन्नति के लिए महीनों तक इंतजार करना पड़े, यह उचित नहीं है। सरकार को शिक्षकों की मांग को गंभीरता से लेते हुए लंबित प्रक्रिया पर तत्काल निर्णय लेना चाहिए।

Check Also

विधायक चंद्राकर ने वार्ड 31 में किया 1.36 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

THE CG NEWS रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आज रिसाली बस्ती बाजार चौक, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!