Breaking News

2.5 करोड़ की लागत से शहर में बनेंगे 10 स्थानों पर हमर क्लिनिक

– भूपेश सरकार ने जनता के द्वार तक पहुंचाई स्वास्थ्य सुविधाएं : वोरा द सीजी न्यूज दुर्ग शहर में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के प्रयासों से लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। जिला अस्पताल के आधुनिकीकरण से लेकर हमर लैब, धन्वंतरि सस्ती दवा दुकान, वायरोलॉजी लैब, ट्रामा सेंटर और सर्जिकल वार्ड का निर्माण होने के साथ …

Read More »

प्रेस विज्ञप्तिकेंद्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के 12 जातियों को जनजाति समुदाय में शामिल करने पर भाजपाई करेंगे केंद्र सरकार का आभारकेंद्र कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ समेत हिमाचल प्रदेश उत्तर प्रदेश कर्नाटक और तमिलनाडु के 12 जातियों को जनजाति समुदाय में शामिल किया गया है घोषणा के पश्चात भारतीय जनता पार्टी केंद्र एवं प्रदेश …

Read More »

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे ने प्रदेशव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया

जन जागरूकता के लिए स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सामूहिक श्रमदान से होगी गांवों में साफ-सफ़ाई द सीजी न्यूज कृषि, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री मंत्री रविंद्र चौबे ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्य में जन जागरूकता के लिए …

Read More »

देश भर में एक करोड़ से ज्यादा सरकारी पदों को भरने की मांग : AIDYO ने किया प्रदर्शन

द सीजी न्यूज ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा देश भर में खाली पड़े एक करोड़ से ज्यादा और राज्य में 2.5 लाख से ज्यादा सरकारी पदों को अविलंब भरने सहित युवाओं की अन्य मांगों को लेकर कचहरी चौक दुर्ग में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद आर्गेनाइजेशन द्वारा डिप्टी कलेक्टर लता युगल उर्वशा को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के …

Read More »

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धरमजयगढ़ में 569 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा में 569 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत के 24 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 64 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित 15 कार्यो का लोकार्पण और  505 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 9 कार्यों का …

Read More »

जातियों के मात्रात्मक त्रुटि में हुआ सुधार, समाज ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

अब शासन की योजनाओं का ले सकेंगे लाभ द सीजी न्यूज    आरक्षित जातियों से होने के बाद भी शासन की योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाने वाले हजारों आदिवासियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयास से न सिर्फ एक बड़ा न्याय मिला, बल्कि वर्षों से जाति के शब्दों में हुई मात्रात्मक त्रुटियों के दंश से भी छुटकारा मिल गया। …

Read More »

कांग्रेस का अनुशासनात्मक डंडा चला : प्रकाश 6 साल के लिए पार्टी से बाहर

द सीजी न्यूज  कांग्रेस का अनुशासनात्मक डंडा चलना शुरू हो गया है। दुर्ग में शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री प्रकाश भारद्वाज को 6 वर्षों के लिए निलंबित कर दिया गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल ने प्रकाश को पार्टी की सदस्यता से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है। दरअसल प्रकाश भारद्वाज द्वारा कई महीने से चलाए …

Read More »

दहेज को लेकर विवाद : महिला आयोग ने पत्नी को वापस दिलाया 68 तोला सोना, 19 किलो 750 ग्राम चांदी

एक प्रकरण में आयोग ने पति-पत्नी के बीच कराया सुलहनामा, बच्चों सहित एक साथ रहने हुए तैयार एक अन्य प्रकरण में पत्नी का जीवन को बर्बाद कर रही दूसरी महिला को आयोग ने भेजा नारी निकेतन द सीजी न्यूज  राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और सदस्यगण डॉ अनीता रावटे, अर्चना उपाध्याय ने आज शास्त्री चौक स्थित राज्य …

Read More »

सहारा इंडिया में पैसा जमा करने वालों को शीघ्र किया जाएगा भुगतान : कलेक्टर

द सीजी न्यूज राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह से आज सहारा इंडिया में राशि जमा करने वाले निवेशकों ने मुलाकात की। कलेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा वर्तमान में सहारा इंडिया के निवेशकों को राशि लौटाने के लिए 7 करोड़ रुपए उपलब्ध है। इसके लिए गठित समिति द्वारा राशि वापसी के लिए मिले आवेदनों का तहसीलदारों और कंपनी के प्रतिनिधियों …

Read More »

आजादी का अमृत महोत्सव : दुर्ग में दो दिवसीय मल्टी मीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ : कार्यक्रमों के साथ होगी कई प्रतियोगिताएं

विधायक,महापौर व कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना  द सीजी न्यूज दुर्ग/ स्वामी विवेकानंद सभागार में 2 दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव, जनभागीदारी से जन आंदोलन समेकित संचार एवं लोकसंपर्क कार्यक्रम का मुख्य अतिथि विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति अरुणा पल्टा ने दीप प्रज्वलन कर मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का …

Read More »

सुपेला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर : देर से जनरेटर चलाने की शिकायत मिलने पर नोटिस जारी

अस्पताल में संसाधनों की उपलब्धता और मरीजों के रिस्पांस पर कलेक्टर ने जताई खुशी इसी तरह मरीजों की देखभाल हो – कलेक्टर द सीजी न्यूज  दुर्ग / कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आज सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कहा कि अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत मरीजों को नहीं होनी …

Read More »

स्वरोजगार के लिए मिलेगी 35 प्रतिशत सब्सिडी : ग्रामोद्योग की योजनाओं के तहत हितग्राही कर सकते हैं आवेदन

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत कर सकते हैं आवेदन द सीजी न्यूज दुर्ग / खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा लघु उद्योग व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक हितग्राहियों के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें कुल परियोजना की लागत पर 35 प्रतिशत तक सब्सिडी हितग्राहियों को मिल सकती है। अजा, अजजा …

Read More »

बिग ब्रेकिंग : सीएम भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न जातियों को अनुसूचित जनजातियों में शामिल कराने के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

द सीजी न्यूज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ की 12 जाति समुदायों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की स्वीकृति दे दी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 11 फरवरी 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर छत्तीसगढ़ की विभिन्न जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का आग्रह किया था।

Read More »

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खरसिया में किया 205 करोड़ रु. के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

द सीजी न्यूज  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा में 205 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत के 13 विभिन्न विकास के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें 19 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित 8 कार्यों का लोकार्पण और 185 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से बनने …

Read More »

भारत जोड़ो यात्रा का आठवां दिन : राहुल गांधी ने शिवगिरी मठ में संतों से की मुलाकात

द सीजी न्यूज  ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के तहत बुधवार को केरल दौरे के चौथे दिन की शुरुआत करने से पहले राहुल गांधी तिरुवनंतपुरम में प्रख्यात समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को श्रद्धांजलि देने शिवगिरि मठ गए। शिवगिरि मठ में राहुल ने संन्यासियों से मुलाकात की और संत श्री नारायण गुरु के आगे शीश नवाया। यात्रा सुबह साढ़े सात बजे नवैकुलम …

Read More »
error: Content is protected !!