Breaking News

जिला अस्पतालों में स्थापित स्पर्श क्लीनिक में मनोरोगियों को निःशुल्क काउंसिलिंग व उपचार की सुविधा

स्पर्श क्लीनिकों की ओपीडी में इलाज के लिए इस साल अब तक 1.14 लाख पंजीयन चौम्प प्रोजेक्ट के तहत करीब 42 हजार मरीजों की पहचान कर निःशुल्क उपचार मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ को मिल चुका है ‘एक्सीलेंस इन मेन्टल हेल्थ’ अवार्ड द सीजी न्यूज डॉट कॉम प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में …

Read More »

13 वां फैजा इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2022 : छत्तीसगढ़ की ईश्वरी ने दुबई में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में जीता सिल्वर मैडल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने दी बधाई  छत्तीसगढ़ के महासमुंद की दृष्टिबाधित धावक ईश्वरी निषाद ने दुबई में आयोजित 13वें फैजा इंटरनेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप के अंतर्गत वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2022 में बुधवार को दौड़ प्रतियोगिता में भारत के लिए सिल्वर मैडल जीता है। ईश्वरी ने 400 मीटर की दौड़ एक मिनट 25 सेकंड …

Read More »

प्रदेश में सहकारिता को मजबूत बनाने हरसंभव प्रयास : भूपेश बघेल

द सीजी न्यूज डॉट कॉम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में सहकारिता फलने-फूलने और सहकारिता के क्षेत्र में बैंकिंग की गतिविधियां बढ़ाने के लिए सहकारी बैंक की शाखाएं और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों की संख्या बढ़ाई गई है। …

Read More »

घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार की पोल खुलने के डर से पार्षदों को नहीं दी जा रही बजट पुस्तिका : भाजपा पार्षद दल ने लगाया आरोप

भाजपा पार्षद दल ने सभापति राजेश यादव को ज्ञापन देकर पार्षदों को बजट पुस्तिका दिलाने की अपील की  द सीजी न्यूज डॉट कॉम दुर्ग नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा है कि दुर्ग नगर निगम के पार्षदों को बजट बैठक से सात दिन पहले बजट पुस्तिका दी जाती है। इस बार शायद घपले, …

Read More »

15 साल तक कुंभकर्णी नींद में सोते रहे भाजपा नेता : कांग्रेस शासनकाल में विकास की सौगातें मिलने पर करने लगे विरोध की राजनीति : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने भाजपा नेताओं पर प्रहार करते हुए सवाल किया है कि आखिर वे विकास कार्यों का विरोध क्यों कर रहे हैं। भाजपा शासनकाल के दौरान दुर्ग में विकास कार्य पूरी तरह ठप रहा। आज जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में दुर्ग में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे …

Read More »

स्कूलों में अटक-अटक कर पढ़ रहे थे बच्चे : प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को लगाई फटकार : सुधार के लिए एक माह का अल्टीमेटम दिया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने आज शिक्षण स्तर का जमीनी स्तर पर परीक्षण करने के लिए तीन जिलों में पूर्व सूचना देने के बाद स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों से पुस्तकें पढ़ने कहा गया। गणित के सवाल देकर बच्चों का शैक्षिक स्तर जानने का प्रयास किया। कुछ …

Read More »

शहीद दिवस पर रिकॉर्ड 204 लोगों ने किया रक्तदान : ब्लड बैंक के टेक्नीशियनों ने भी ब्लड डोनेट किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम शहीदे आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर नवदृष्टि फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में उत्साह के साथ रक्तदान किया। अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आज दुर्ग जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में कुल 204 लोगों ने रक्तदान किया। यह पहला अवसर था जब जिला चिकित्सालय …

Read More »

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना : आज 32 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम दुर्ग/ महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह के तहत आज 32 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। आदित्य नगर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे भवन में विवाह आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी रचिता नायडू व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक …

Read More »

शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू के शहादत दिवस पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

द सीजी न्यूज डॉट कॉम देश के स्वतंत्रता आंदोलन के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस के मौके पर आज पूरे सम्मान के साथ युवा संगठन एआईडीवाईओ और छात्र संगठन एआईडीएसओ के कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक पर अमर शहीदों के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा संगठन के राज्य संगठन सचिव आत्माराम …

Read More »

नेशनल पुश-पुल चैंपियनशिप में उद्भव ने जीता गोल्ड मेडल : अब इंटरनेशनल खेलने जाएंगे पुर्तगाल

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दी शुभकामनाएं  द सीजी न्यूज डॉट कॉम दुर्ग/ बैंगलोर में आयोजित नेशनल पुश पुल चौंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रौशन करने वाले उद्भव शर्मा ने आज कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से सौजन्य मुलाकात की। उद्भव ने कलेक्टर को नेशनल चौंपियनशिप के अनुभव बताते हुए कहा कि नेशनल चौंपियनशिप में उन्होंने …

Read More »

सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में खैरागढ़ की कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने दाखिल किया नामांकन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम खैरागढ़ उप चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार यशोदा वर्मा ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए बुधवार को अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया। नामांकन के लिए राजनांदगांव के बाबा फतेह सिंह हॉल से जुलूस निकला। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, …

Read More »

नेहरूनगर-अंजोरा बायपास में सीजी 07 पासिंग वाहनों का आवागमन निशुल्क करने युवा कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जयंत देशमुख के नेतृत्व में रैली निकालकर जताया विरोध : एक हफ्ते में मांगे पूरी न होने पर टोल नाके पर करेंगे आर्थिक नाकेबंदी  द सीजी न्यूज डॉट कॉम नेहरू नगर-चिखली-अंजोरा बायपास स्थित टोल नाका में सीजी 07 पासिंग वाहनों का आवागमन निशुल्क करने युवा कांग्रेसियों ने आज कड़े तेवर दिखाते हुए रैली निकाली। युवा …

Read More »

पट्टे के लिए परेशान 195 परिवारों ने विधायक से लगाई गुहार : वोरा ने कहा – सभी को मिलेगा मोर जमीन, मोर मकान योजना का लाभ

द सीजी न्यूज डॉट कॉम दुर्ग नगर निगम के वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव में निवास करने वाले 195 परिवार नवीन पट्टा वितरण और पट्टा नवीनीकरण की प्रक्रिया में उलझ कर शासन की मोर जमीन मोर मकान योजना का लाभ लेने से वंचित हैं। लगातार भटकाव की स्थिति से निजात दिलाने सभी परिवारों ने पार्षद हेमेश्वरी निषाद के नेतृत्व में वरिष्ठ …

Read More »

यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में छत्तीसगढ़ के 8 छात्रों का इंटरव्यू के लिए चयन : सीएम ने दी बधाई

मुख्यमंत्री ने घोषणा की : इंटरव्यू देने दिल्ली जाने वाले छात्रों को मिलेगी छत्तीसगढ़ सदन में रहने और भोजन की मुफ्त सुविधा  द सीजी न्यूज डॉट कॉम संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में छत्तीसगढ़ के 8 छात्र इंटरव्यू के लिए चयनित हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के चयनित सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल …

Read More »

छत्तीसगढ़ के 6 मनरेगा श्रमिकों का नई दिल्ली में होगा सम्मान : 24 मार्च को केंद्रीय मंत्री करेंगे सम्मानित

प्रोजेक्ट ‘उन्नति’ के जरिए कौशल विकास का प्रशिक्षण हासिल कर अब कर रहे हैं खुद का व्यवसाय केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री करेंगे सम्मान, फेसबुक और यूट्यूब पर देख सकते हैं सीधा प्रसारण द सीजी न्यूज डॉट कॉम प्रोजेक्ट ‘उन्नति’ के जरिए कौशल विकास का प्रशिक्षण हासिल कर अपनी जिंदगी बदलने वाले प्रदेश के छह मनरेगा श्रमिकों को 24 मार्च को …

Read More »
error: Content is protected !!