Breaking News

13 फरवरी तक सत्यापन न कराने पर वोटर लिस्ट से कट जाएगा नाम

द सीजी न्यूज दुर्ग। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और सर्वोच्च न्यायालय के 29 जनवरी 2026 के आदेश के परिपालन में दुर्ग जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार जिन मतदाताओं के नाम तार्किक विसंगतियों की श्रेणी में आए हैं, वे 13 फरवरी तक अपना सत्यापन …

Read More »

मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने मतदाता साक्षरता क्लब का होगा गठन

द सीजी न्यूज कवर्धा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मतदाता साक्षरता क्लब का गठन किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी मतदान केन्द्रों, स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों और शासकीय व अशासकीय संस्थानों में …

Read More »

नौसेना की कार्यप्रणाली देखने पहुंचे पनडुब्बी संग्रहालय कवर्धा स्कूल के छात्र

द सीजी न्यूज कवर्धा। समग्र शिक्षा के राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिले के प्रारंभिक व सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थियों को राज्य के बाहर शैक्षणिक भ्रमण पर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित आईएनएस पनडुब्बी संग्रहालय ले जाया गया। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयम, जिला शिक्षा अधिकारी एफ.आर. वर्मा व जिला …

Read More »

डोंगरगढ़ मंदिर में 48 करोड़ का “प्रसाद” प्रोजेक्ट पूरा : श्रद्धालुओं के लिए 9.5 एकड़ में बना श्रीयंत्र के आकार का पर्यटक सुविधा केन्द्र

द सीजी न्यूज राजनांदगांव। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की प्रसाद योजना अंतर्गत माँ बम्लेश्वरी देवी मंदिर डोंगरगढ़ के विकास परियोजना के लिए पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ शासन को 48 करोड़ 43 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई थी। परियोजना का कार्य पूर्ण हो चुका है। परियोजना के तहत माँ बम्लेश्वरी पहाड़ी में सीढिय़ों का जीर्णोद्धार, सीढिय़ों में शेड, रेलिंग, पेयजल, शौचालय, …

Read More »

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज से वोट चोरी के प्रयासों की शिकायत, साक्ष्य भी सौंपे

द सीजी न्यूज राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ सौजन्य भेंट की और संगठन कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला महामंत्री राहुल तिवारी और पंकज बाँधव, प्रवक्ता अनीस खान उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार …

Read More »

चूहे खा गए 7 करोड़ रुपए का धान : डीएमओ अभिषेक मिश्रा सस्पेंड

द सीजी न्यूज कवर्धा। जिले में करीब 7 करोड़ रुपये के धान शॉर्टेज मामला पूरे देश में छाया रहा। इस मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ) अभिषेक मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रबंध संचालक ने मीडिया में भ्रामक जानकारी देने के आरोप में यह कार्रवाई की है। निलंबन के बाद …

Read More »

भोरमदेव में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने प्रारंभ होगा जंगल सफारी

द सीजी न्यूज कवर्धा। भोरमदेव अभ्यारण्य कवर्धा में शीघ्र ही पर्यटकों के लिए जंगल सफारी प्रारंभ की जा रही है। इस पहल से राज्य में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनजागरूकता भी बढ़ेगी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण कुमार पाण्डे के मार्गदर्शन में तैयार की गई इस योजना के अंतर्गत लगभग 34 किलोमीटर लंबा …

Read More »

डॉ. शशि को ललित कला के क्षेत्र में शोध के लिए डॉक्टरेट

द सीजी न्यूज भिलाई। चित्रकार व शिक्षिका डॉ. शशि प्रिया को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के 17 वें दीक्षांत समारोह में चित्रकला (ललित कला) में डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। राज्यपाल रमेन डेका, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा और कुलपति डॉ. लवली शर्मा की उपस्थिति में समारोह का आयोजन किया गया। एएएफटी रायपुर के दृश्य …

Read More »

भिलाई के मयंक की अमेरिका में बड़ी सफलता, हिंदी-यूएसए को मिली मान्यता

द सीजी न्यूज भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई से अमेरिका जाकर हिंदी की सेवा कर रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर मयंक जैन को बड़ी सफलता मिली है। उनकी संस्था हिंदी-यूएसए को अमेरिका में एसीएस-डब्ल्यूएएससी से प्रारंभिक मान्यता मिल गई है। हिंदी यूएसए के वर्तमान संस्थापक समन्वयक मयंक जैन ने अपनी इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ और भिलाईवासियों से साझा करते हुए कहा कि यह …

Read More »

कार्निवाल : भिलाई में होगा 2026 में ध्वनि भानुशाली और प्रतिष्ठित लाइव बैंड का लाइव परफॉरमेंस

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ  इंस्टीट्यूशंस भिलाई में होगा आयोजन द सीजी न्यूज भिलाई। कार्निवाल 2026 का आयोजन 5 से 7 फरवरी के बीच किया जाएगा। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ  इंस्टीट्यूशंस भिलाई के अंतर्गत आरएसआर रूंगटा कॉलेज ऑफ  इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, रूंगटा कॉलेज ऑफ  डेंटल साइंस एंड रिसर्च, रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ  फार्मास्यूटिकल साइंसेज, रूंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रूंगटा इंस्टीट्यूट …

Read More »

पिटाई से मौत के मामले में एनएसयूआई नेता समेत 5 गिरफ्तार

द सीजी न्यूज दुर्ग। पुलिस ने ऋषि निर्मलकर (19) की हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष मेजर सागर, दुर्ग जिला संयोजक प्रशांत राव समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मेजर सागर ने ऋषि को रकम उधार दिया था। वापस रकम मांगने पर ऋषि पैसे नहीं लौटा रहा था। उसने मेजर का फोन उठाना भी बंद …

Read More »

फ्लावर शो : 3 फरवरी से पंजीयन शुरू

द सीजी न्यूज दुर्ग/ नगर निगम प्रशासन द्वारा फ्लावर शो (पुष्प प्रदर्शनी) के भव्य आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। डाटा सेंटर में आयुक्त सुमित अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पर्यावरण प्रभारी काशीराम कोसरे, कार्यपालन अभियंता व उद्यान प्रभारी अनिल सिंह उपस्थित रहे। बैठक में आयोजन को इस साल ज्यादा भव्य व आकर्षक बनाने पर विस्तृत …

Read More »

बेहद घटिया बजट – ज्ञानचंद जैन

द सीजी न्यूज भिलाई। स्टील सिटी चैंबर ऑफ़  कॉमर्स भिलाई के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन  ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस बजट का जितना तीव्रता से इंतजार था उतना हीं घटिया बजट है। इसमें न तो सेवानिवृत कर्मियों के लिए कोई योजना बनाई गई है, ना व्यापार के सरलीकरण की दिशा में कोई प्रावधान किया गया है। …

Read More »

“मोदी सरकार का बजट – ‘जुमला पैकेज 2026’ : अरुण वोरा

द सीजी न्यूज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण वोरा ने केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने कहा कि यह बजट विकास का दस्तावेज़ कम और शब्दों की बाज़ीगरी ज़्यादा है। यह बजट न युवाओं का है, न किसानों का, न मध्यम वर्ग का। यह बजट शब्दों का शोर है—ऊँची दुकान, फीका पकवान। कर्तव्य की …

Read More »

अपार अवसरों का राजमार्ग है केंद्रीय बजट – सरोज पांडेय

द सीजी न्यूज भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम तेजी से बढती अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं है। बल्कि जल्द से जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है। ये बजट वर्तमान के …

Read More »
error: Content is protected !!