Breaking News

भिलाई स्टील हाफ मैराथन में दौड़े 3 हजार धावक

द सीजी न्यूज भिलाई। सेल-बीएसपी ने आज भिलाई स्टील हाफ मैराथन का आयोजन किया। स्टील सिटी की सड़कों पर उत्साह और उमंग के साथ 3 हजार धावक दौड़े। निदेशक प्रभारी चितरंजन महापात्र ने हाफ मैराथन का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और फिटनेस को जीवनशैली के रूप में अपनाने के उद्देश्य से मेगा …

Read More »

चंद्राकर निवास में मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत-अभिनंदन

चैनल 9 . लाइफ दुर्ग। सीएम विष्णुदेव साय शुक्रवार को प्राधिकरण की बैठक के बाद दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर के मोहन नगर स्थित निवास भी गए। चंद्राकर ने परिवारजनों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक भी मौजूद …

Read More »

अब अफसरशाही नहीं … जन आकांक्षा के अनुरूप होंगे विकास कार्य – ललित चंद्राकर

द सीजी न्यूज  दुर्ग/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की पहली बैठक में राज्य के मुखिया ने बड़ा संदेश दे दिया। जिला मुख्यालय दुर्ग में पीडब्लूडी के सभाकक्ष में संपन्न बैठक में प्राधिकरण के अंतर्गत स्वीकृत प्रमुख विकास कार्यों, प्राधिकरण मद से निर्माणाधीन कार्यों के अनुमोदन, प्रावधानित बजट …

Read More »

सड़क हादसे में 5 साल की बच्ची की मौत : 3 दिन बाद ट्रेलर ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

स्कूल छोडऩे जा रही मां-बेटी को ट्रेलर ने मारी थी ठोकर द सीजी न्यूज भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 5 साल की मासूम बच्ची की मौत के मामले में तीन दिन बाद पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। 3 फरवरी को यह हादसा हुआ था। हादसे में घायल मां-बेटी को इलाज के लिए …

Read More »

पर्यावरण बचाने जन जागरूकता जरूरी – डीएफओ : अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन ने किया वन संरक्षण और वन्य जीवोंं की सुुरक्षा करने का आव्हान

THE CG NEWS रायपुर। धमतरी के परिक्षेत्र केरेगांव में वन विभाग और अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन द्वारा जैव विविधता संरक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में घने जंगलों में रहने वाले वनवासियों से वनों का संरक्षण करने और छोटे-छोटे जीवों को बचाने और उनकी रक्षा के लिए आगे आने की अपील की गई। इस अवसर पर फाउंडेशन की संस्थापक अनुभा …

Read More »

मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास : 51 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण, शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री साय

द सीजी न्यूज रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता सामने आई है। जिला बीजापुर में 30 और सुकमा में 21 माओवादी कैडरों ने राज्य सरकार की पुनर्वास आधारित पहल “पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन” के अंतर्गत आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वाले …

Read More »

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह : मुख्यमंत्री साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया स्वागत

द सीजी न्यूज रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद संतोष …

Read More »

आदिवासियों की संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति ने आदिवासी बालिका को पढ़ाने का किया आह्वान बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में बस्तर पहुंची राष्ट्रपति द सीजी न्यूज रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सुबह बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुँचीं, जहाँ उन्होंने संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम-2026 का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि आदिवासियों की संस्कृति में छत्तीसगढ़ की आत्मा बसती है। उन्होंने …

Read More »

छत्तीसगढ़ के नए आर्थिक अवसरों का द्वार खोलेगा भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता : मुख्यमंत्री साय

द सीजी न्यूज रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता (India–US Interim Trade Agreement) भारत की वैश्विक आर्थिक साख और सामर्थ्य को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि इस समझौते से छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को …

Read More »

अबूझमाड़ का गौरव : मल्लखंब के नन्हे वीरों ने राष्ट्रपति के समक्ष दिखाई अद्भुत कला

द सीजी न्यूज रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और लंबे समय तक संघर्षों के लिए पहचाने जाने वाले अबूझमाड़ ने शनिवार को अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम के शुभारंभ समारोह में अबूझमाड़ मल्लखंब एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के नन्हे खिलाड़ियों ने देश की सर्वोच्च संवैधानिक पदाधिकारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के समक्ष …

Read More »

जनजातीय परंपरा-संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन

द सीजी न्यूज रायपुर। बस्तर पंडुम के शुभारंभ समारोह में शामिल होने पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बस्तर की माटी की सुगंध और आदिम जनजातीय परंपराओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर वहां मौजूद स्थानीय निवासियों और कारीगरों से प्रदर्शित कलाओं एवं उत्पादों की विस्तृत जानकारी ली। राष्ट्रपति ने …

Read More »

बीमा राशि के लालच में रची फर्जी लूट की साजिश, सराफा कारोबारी गिरफ्तार

चैनल 9 . लाइफ भिलाई। बीमा राशि पाने के लालच में सराफा कारोबारी ने फर्जी लूट की साजिश रची। कुगदा निवासी नितेश देवांगन ने 5 फरवरी को थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी ज्वेलरी और नगद रकम लूटी थी। पुलिस की जांच पड़ताल में शिकायत झूठी निकली। कुम्हारी थाना की पुलिस ने 24 घंटे के …

Read More »

भिलाई स्टील हाफ  मैराथन 8 फरवरी को : विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को मिलेंगे 8 लाख रु के नगद पुरस्कार

यातायात प्रबंधन के लिये रूट डायवर्जन व संभावित ट्रैफिक जाम की सूचना जारी द सीजी न्यूज भिलाई। सेल-बीएसपी द्वारा 8 फरवरी को भिलाई स्टील हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। शहीद वीर नारायण सिंह जयंती स्टेडियम से आयोजित होने वाली हाफ  मैराथन के माध्यम से नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और फिटनेस को जीवनशैली के रूप में …

Read More »

मैत्री बाग में कल होगा फ्लॉवर शो

द सीजी न्यूज भिलाई। सेल-बीएसपी के नगर सेवाएं विभाग के उद्यानिकी विभाग द्वारा फ्लॉवर शो 2026 का आयोजन 8 फरवरी को मैत्री बाग में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी चित्त रंजन महापात्र होंगे। फ्लॉवर शो के अंतर्गत बीएसपी व नॉन-बीएसपी के रेसीडेंशियल हाउस गार्डन (सेक्टर 1 से 10), हॉस्पिटल सेक्टर, मरोदा सेक्टर, रिसाली …

Read More »

राशनकार्डधारी 28 फरवरी तक कराएं ई-केवाईसी

चैनल 9 . लाइफ  दुर्ग/ भारत सरकार, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के निर्देशानुसार जिले में एक राष्ट्र एक राशनकार्ड (वन नेशन वन राशनकार्ड) योजनांतर्गत सभी हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 4,96,354 राशनकार्ड प्रचलित है। इन राशनकार्डों में 16,86,164 सदस्य पंजीकृत है। इन सदस्यों …

Read More »
error: Content is protected !!