Breaking News

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने बरडिया

द सीजी न्यूज दुर्ग। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग की सामान्य सभा विगत दिनों ऋषभदेव परिसर में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से योगेश बरडिया को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा। बरडिया ने अपनी टीम में विभिन्न घटक दलों से पदाधिकारीयों को मनोनीत किया …

Read More »

धान खरीदी में अनियमितता : सहकारिता विस्तार अधिकारी सस्पेंड

द सीजी न्यूज दुर्ग/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने धान खरीदी में अनियमितता के मामले में सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं धमधा के सहकारिता विस्तार अधिकारी प्रजय सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में सोनी का मुख्यालय कार्यालय उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं दुर्ग निर्धारित किया गया है। सेवा …

Read More »

वेद और विज्ञान के समन्वय पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती

शैलदेवी महाविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आज से, जुटेंगे 2 हजार विद्यार्थी द सीजी न्यूज दुर्ग। श्री गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज दुर्ग जिले के ग्राम अंडा स्थित शैल देवी महाविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में भारतीय ज्ञान परंपरा और विज्ञान व वेदांत विषय पर विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनका मार्गदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय सेमिनार को …

Read More »

शंकराचार्य निश्चलानंद बोले- अविमुक्तेश्वरानंद तामझाम के कारण रोके गए

विवाद को गलत तरीके से पेश किया गया द सीजी न्यूज दुर्ग/ गोवर्धन मठ, पुरी के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद को लेकर कहा कि उन्हें स्नान के लिए नहीं रोका गया था, बल्कि वहां अत्यधिक तामझाम और अव्यवस्था के कारण उन्हें रोका गया। दुर्ग आगमन के दौरान उन्होंने …

Read More »

मंत्रिपरिषद की बैठक 4 फरवरी को होगी

द सीजी न्यूज रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 4 फरवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की गई है।

Read More »

आधारभूत सुविधा मिलने से पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को मिलेगी सकारात्मक वातावरण में कार्य करने की प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

पुलिस विभाग के 255 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का किया वर्चुअली लोकार्पण 8 नए साइबर थानों समेत पुलिस आवासीय भवनों और नवीन थाना भवनों की मिली सौगात द सीजी न्यूज रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से वर्चुअली जुड़कर विभिन्न जिलों में 8 नए साइबर थानों और 255 करोड़ रुपए की लागत …

Read More »

प्रदेश में शांति व सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की अमिट पहचान बनेगा रजत जयंती पदक : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ पुलिस के रजत जयंती पदक का किया अनावरण मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर की थी राज्य पुलिस बल को रजत जयंती पदक प्रदान किए जाने की घोषणा 25 वर्षों के छत्तीसगढ़ पुलिस बल के कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और नक्सल विरोधी अभियानों में असाधारण साहस को मिला सम्मान द सीजी न्यूज रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव …

Read More »

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक

द सीजी न्यूज रायपुर। महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित अन्य लोगों के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने इस घटना को अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अजित पवार जी का सम्पूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश …

Read More »

दुर्ग में HPL – 2026 शुरू : वोरा ने किया उद्घाटन

द सीजी न्यूज दुर्ग। शासकीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के संयोजन में आयोजित HPL 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 जनवरी को छात्रावास मैदान में किया गया। यह प्रतियोगिता 27 से 29 जनवरी तक आयोजित की जा रही है, जिसमें जिले भर की 92 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण …

Read More »

जिले के 123 अमृत सरोवरों के तट पर लहराया तिरंगा

द सीजी न्यूज दुर्ग। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत पाटन के अमृत सरोवर तटों पर ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता, साफ-सफाई और जल संरक्षण की शपथ ली। उपस्थितजनों ने ग्राम व आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने और जल स्रोतों के संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वीबीजीरामजी …

Read More »

वीबीजीरामजी योजना की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार  

द सीजी न्यूज दुर्ग। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जिला पंचायत की झांकी में वीबीजीरामजी योजना की आकर्षक झांकी का प्रदर्शन किया गया। झांकी के माध्यम से योजना के उद्देश्य, लाभ और प्रक्रिया को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। पीएम आवास और मनरेगा जल संरक्षण संचय के कार्यों, आजीविका डबरी, मछली पालन, स्व सहायता …

Read More »

ग्राम पंचायतों में वीबीजीरामजी जन-जागरूकता अभियान

दुर्ग। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण वीबीजीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये दुर्ग ब्लाक के  पिसेगांव, खम्हरिया, थनौद में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण श्रमिकों और परिवारों को योजना की जानकारी देकर उन्हें रोजगार के साथ-साथ स्थायी आजीविका से जोडऩा है। अभियान के अंतर्गत पंचायत स्तर पर मनरेगा कार्यस्थलों और पंचायत भवनों …

Read More »

पेप्सी कंपनी के सेल्स-मैनेजर को लाठी-डंडे से पीटा

द सीजी न्यूज भिलाई। सुंदर नगर में स्थित पेप्सी कंपनी के गोदाम के सामने कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर समेत 4 लोगों की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की गई। इस घटना में मैनेजर घायल हो गया। युवकों ने लात-घूंसे और ईंट से कंपनी के कर्मचारियों की पिटाई की। पिटाई के दौरान सिर पर चोट लगने पर मैनेजर जमीन पर गिर …

Read More »

ससुराल में छोड़ने की बात न मानने पर नशे में धुत आरोपी ने दोस्त की कर दी पिटाई

द सीजी न्यूज भिलाई। नशे की हालत में ससुराल छोड़ने की जिद कर रहे युवक की बात न मानने पर उसने अपने दोस्त की पिटाई कर दी। शिकायतकर्ता नीरज पाठक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो वायर कंपनी इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में ऑपरेटर पद पर कार्यरत हैं। 26 जनवरी को ड्यूटी के दौरान आकाश साहनी …

Read More »

मंडई मेला के पोस्टर में फोटो नहीं छपी, नाराज युवक ने चाकू मारकर किया घायल

द सीजी न्यूज भिलाई। खुर्सीपार क्षेत्र में आयोजित मंडई मेला के पोस्टर में फोटो न छपने से नाराज युवक ने आयोजन समिति के एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, मेला समिति ने पोस्टर में फोटो छपवाने के लिए सदस्यों से 500-500 रुपए शुल्क और फोटो जमा …

Read More »
error: Content is protected !!