- दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विधिवत भूमिपूजन कर रखी आधारशिला
THE CG NEWS
दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली के हृदय स्थल कहे जाने वाले दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन कर आधारशिला रखी। लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से इस मैदान का कायाकल्प किया जाएगा।
सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत मैदान में हाईमास्क लाइट, आधुनिक स्ट्रीट लाइट, 100 फीट ऊंचा फ्लैग मास्क, कबड्डी मैदान, बैडमिंटन कोर्ट, ओपन जिम और भव्य प्रवेश द्वार सहित अन्य विकास कार्यों का निर्माण किया जाएगा।
इन विकास कार्यों से दशहरा मैदान को और अधिक सुव्यवस्थित, आकर्षक स्वरूप मिलेगा। क्षेत्रवासियों और युवाओं को खेल व अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, पुनाराम कलिहारी, दशरथ साहू, गुड्डू झा, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
