
- वोरा निवास के अलावा नगर निगम मुख्यालय में भी बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा
- समर्थकों ने बांटी मिठाई, पटाखे फोड़कर किया खुशी का इजहार
- कार्पोरेशन की सेवाओं की गुणवत्ता का स्तर बेहतर करने के साथ वित्तीय स्थिति को और सुदृढ़ करना लक्ष्य – वोरा
द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के नवनियुक्त चेयरमेन व विधायक अरूण वोरा के दिल्ली से लौटने पर आज शहर में जश्न का माहौल रहा। वोरा निवास पर सुबह से बधाई देने कांग्रेस समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। बड़ी तादाद में शहर के गणमान्य नागरिक भी वोरा निवास पर बधाई देने पहुंचे। जश्न के माहौल में वोरा का स्वागत गुलदस्ते और पुष्पहार से किया गया। कार्यकर्ताओं ने फटाके फोड़कर मिठाइयां बांटी।

इस मौके पर प्रेस से बातचीत के दौरान वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस आलाकमान को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य कृषि प्रधान राज्य है। यहां एग्रीकल्चर उत्पादों को साइंटिफिक तरीके से स्टोर करने की सुविधा बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा आधुनिक गोदाम बनाए जाएंगे। वेयर हाउस के गोदामों को हाई टेक किया जाएगा। गोदामों में उपलब्ध सुविधाओं का स्तर बेहतर किया जाएगा। ताकि, वेयर हाउस कार्पोरेशन के गोडाउन में रखी सामग्री का रखरखाव बेहतर गुणवत्ता से हो सके।
वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है। मेहनत से पैदा किए गए कृषि उत्पाद, वनोपज सहित अन्य फूड ग्रेन्स सुरक्षित ढंग से रखे जा सकें, इसके लिए हरसंभव उपाय किए जाएंगे। पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को सफलता से लागू करने में भी स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन सहयोग करेगा। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज, एफसीआई और मार्कफेड सहित अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के कामकाज को आधुनिक तरीके से उच्च गुणवत्ता के स्तर तक ले जाना लक्ष्य रहेगा।
जश्न के बीच स्वागत करने वालों का तांता लगा रहा
वोरा निवास में लगातार तीन घंटे तक वोरा का स्वागत करने वाले शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटती रही। बाद में वोरा महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ नगर निगम कार्यालय भी पहुंचे। यहां निगम के अधिकारी, कर्मचारियों ने वोरा का स्वागत किया। वोरा के निगम मुख्यालय में पहुंचने की खबर मिलते ही यहां भी बड़ी तादाद में शहर के अलग अलग हिस्सों से लोग वोरा का स्वागत करने पहुंचे। स्वागत करने वालों मेंं शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, राधेश्याम शर्मा, कमल रुंगटा, एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, संजय कोहले, ऋषभ जैन, हमीद खोखर सहित अन्य एमआईसी मेंबर व पार्षद, रत्ना नारमदेव, गुरमीत धनई, नीलू ठाकुर, सरिता ताम्रकार, एनी पीटर, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, नासिर खोखर, पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी, राजकुमार वर्मा, अय्यूब खान, इलियास चौहान, सुरेंद्र राजपूत, शिवाकांत तिवारी, गिरधर शर्मा सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक शामिल थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal