Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एजुकेशन मॉडल इतना शानदार … महंगे पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर संवारे जा रहे हैं सरकारी स्कूल

  • भिलाई 3 का जनता स्कूल रेनोवेट हो रहा, इंटीरियर बेहद खूबसूरत, उम्दा सुविधाएं 
  • पाटन का भी स्कूल सबसे सुंदर बनेगा, शिक्षा के क्षेत्र में भी मिसाल कायम करेंगे सरकारी स्कूल – कलेक्टर

द सीजी न्यूज डॉट कॉम 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कल्पना से निकले नई शिक्षा व्य एजुकेशन मॉडल को देखना है तो भिलाई 3 के जनता स्कूल चलिये। यहां पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूल का उन्नयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के डेढ़ सौ से ज्यादा सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम स्कूल की पढ़ाई शुरू करने की घोषणा करते हुए स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिये है। जिला प्रशासन ने सीएम की उम्मीदों के अनुरूप जनता स्कूल में बेहतरीन सुविधाएं विकसित की हैं। पाटन सहित जिले के अन्य स्कूलों को भी इसी तर्ज पर रेनोवेट किया जा रहा है। राज्य में पिछली सरकारों ने इतना बेहतरीन एजुकेशन मॉडल विकसित नहीं किया।

जनता स्कूल में इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। आधुनिक लैब बनाया गया है। बेहतरीन लाइब्रेरी बनाई गई है। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज स्कूल का निरीक्षण करते हुए स्कूल में किए जा रहे कार्यों की तारीफ की। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अन्य स्कूलों का रेनोवेशन भी इसी तर्ज पर करने कहा। निगम कमिश्नर कीर्तिमान राठौर ने स्कूल में भविष्य के प्रस्तावित कार्यों के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल की बेहतरी के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल भी मौके पर उपस्थित थे।


बाद में कलेक्टर पाटन पहुंचे और यहां के इंग्लिश मीडियम स्कूल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आर्किटेक्ट में अनूठे प्रयोग कर सुंदर और कम कीमत वाली टिकाऊ इमारतें बनाई जा सकती हैं। उन्होंने स्कूलों को न केवल पढ़ने के मामले में अग्रणी बनाने कहा बल्कि खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के मामले में भी आगे रखने कहा। अच्छे टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति के साथ ही अधोसंरचना के क्षेत्र सहित पढ़ाई व बच्चों को सिखाने के लिए नवाचार अपनाने कहा।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!