Breaking News

मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले को दी प्रदेश के पहले उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की सौगात, ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण और सड़क चौड़ीकरण योजना का भूमिपूजन भी किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत सांकरा और दुर्ग व भिलाई नगर निगम में नवनिर्मित विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया। विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस सिंहदेव, संसदीय कार्य मंत्री रवीन्द्र चौबे , वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेम सिंह टेकाम वीडियो कान्फ्रसिंग के जरिये लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम मे शामिल हुए।

दुर्ग में ठगड़ा बांध संरक्षण व सौन्दर्यीकरण कार्य के भूमिपूजन के अवसर पर बांध के समीप दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल सहित पार्षद व स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने आज 253 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने पाटन के सांकरा में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया। कुल 55 करोड़ रुपए की लागत से 90 एकड़ भूमि में उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। उफरा से रवेली मार्ग में स्थित खारून नदी पर 8 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य, दुर्ग-पाटन-अभनपुर राज्य मार्ग क्रमांक 22 में स्थित खम्हरिया नाला पर 8 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से पुल निर्माण कार्य, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक झीट शाखा का भूमिपूजन, सोलर चरखा प्रशिक्षण केन्द्र, ग्राम सेलूद का शुभारंभ किया। इसके अलावा ब्लाॅक मुख्यालय पाटन में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए 5 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से बने सर्व सुविधायुक्त शासकीय आवास का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री ने दुर्ग शहर स्थित ठगड़ा बांध में 13 करोड़ 49 लाख रुपए की लागत से संरक्षण व सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। इंदिरा मार्केट सब्जी मण्डी में 66 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण कार्य, पोटिया में 29 लाख रुपए की लागत से उद्यान निर्माण, शहर के वाय-शेप ओवर ब्रिज के नीचे स्थित फिल्टर प्लांट के सामने 16 लाख रुपए की लागत से उद्यान निर्माण, नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक 8 किलोमीटर मार्ग का 68 करोड़ 16 लाख की लागत से चौड़ीकरण ,सुदृढ़ीकरण व सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन, मछली पालन विभाग के कार्यालय के समीप 29 लाख की लागत से निर्मित प्रशिक्षण हाॅल सह भण्डार कक्ष का लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री ने भिलाई नगर निगम भिलाई के अंतर्गत 33 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से 28 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा का अनावरण किया गया। खुर्सीपार भिलाई में 4 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से नवीन महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

Check Also

आयुष्मान कार्ड बनाने 19 व 20 दिसंबर को 17 वार्डों में लगेंगे शिविर

द सीजी न्यूज दुर्ग। शहर के जिन नागरिकों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *