द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा कोरोना महामारी की वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए सीजी बोर्ड क्लास 10 की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के.गोयल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बोर्ड द्वारा जारी असाइनमेंट के आधार पर विद्यार्थियों को अंक दिये जाएंगे। अगर किसी छात्र ने असाइनमेंट नहीं किया है या असाइनमेंट में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त नहीं किये हैं, तो ऐसी स्थिति में उसे न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्रदाय किया जाएगा। यदि कोई विद्यार्थी प्राप्तांकों से असंतुष्ट होगा तो कोरोना महामारी नियंत्रित होने के बाद उसे श्रेणी सुधार के लिए परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 3 मई से 24 मई तक आयोजित होने वाली क्लास 12 की परीक्षाएं स्थगित की जाती है। कोरोना महामारी की परिस्थिति में सुधार के बाद नई समय सारिणी जारी की जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal