द सीजी न्यूज डॉट कॉम
कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण, बचाव और उसके फैलाव को रोकने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित गाईडलाइन जारी की गई है। गाइडलाइन के आदेश का पालन कराने, समझाईश और जागरुक करने निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है। पिछले दिनों जिले में कोरोना संक्रमण की बढ़ोतरी को देखते हुए सूरजपुर जिले में सभी वैवाहिक कार्यक्रम निरस्त किये गए हैं। ऐसे ही एक घटनाक्रम में दुल्हे के पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
सूरजपुर जिले के भैयाथान तहसील के अंतर्गत सिरसी गांव में लाॅकडाउन के नियमों को ताक पर रखकर ईश्वर प्रसाद राजवाडे़ द्वारा अपने पुत्र बबलू राम की शादी के बाद चौथी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए 7.30 बजे अधिक संख्या में लोगों को घर पर एकत्र कर चौथी भोज का आयोजन किया जा रहा था। पूर्व में मुनादी कराते हुए लाॅकडाउन के नियमों का पालन करने के लिए सूचित करने के बावजूद ईश्वर प्रसाद राजवाडे़, बबूल राजवाडे़ द्वारा भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इससे कोरोना महामारी बढ़ने की आशंका के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दुल्हे के पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। कार्यवाही के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, पुलिस चौकी प्रभारी, रोजगार सहायक सिरसी, हल्का पटवारी, सरपंच, उपसरपंच और ग्रामवासी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal