Breaking News

सरकारी योजनाओं का प्रचार करने बुकलेट व पांपलेट नगर निगम दफ्तर में डंप : अफसरों पर बिफरे महापौर

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग नगर निगम में अफसरों की लापरवाही का नमूना एक बार फिर देखने मिला। निगम कार्यालय में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का प्रचार करने पांपलेट और प्रचार सामग्री बेतरतीबी से डंप पड़े थे। कार्यालय में फाइलें अस्त व्यस्त पड़ी थी। यह नजारा देखकर महापौर धीरज बाकलीवाल ने विभागीय अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। महापौर के साथ निगम सभापति राजेश यादव और स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी हमीद खोखर ने भी विभागीय कामकाज और दफ्तर के रखरखाव में सुधार लाने सख्त निर्देश दिए।

महापौर ने आज दोपहर बाद अचानक निगम कार्यालय के अलग अलग सेक्शन का आकस्मिक निरीक्षण किया। शासन द्वारा हाल ही में आदेश जारी किया गया है कि शासकीय कार्यालयों को आंशिक रूप से खोलकर गाइडलाइन के अनुसार विभागीय कार्यो को संम्पादित किया जाए। महापौर ने अतिक्रमण विभाग, जनसंपर्क विभाग, कर्मशाला विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जन्म-मृत्यु शाखा, हेल्प डेस्क शाखा आदि का जायजा लिया और विभागों में कार्य संचालन की जानकारी अधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान पार्षद सतीश देवांगन, कांशीराम रात्रे, कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

भ्रमण के दौरान महापौर ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार सभी कार्यालय में विभागीय कामकाज किया जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में अस्त-व्यस्त फाइलों और पाम्पलेट, शासन की योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री इधर-उधर बिखरे पड़े थे। महापौर ने यह नजारा देखकर नाराजगी जताई। महापौर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने प्रचार सामग्री व बुकलेट नगर निगम में भेजी गई है। अभी तक उनका वितरण नहीं किया जाना घोर लापरवाही है।

महापौर ने कहा कि शासन की योजनाओं का बुकलेट और पाम्पलेट वार्ड जनप्रतिनिधियों को नहीं दिया जा सका। अब ये प्रचार सामग्री जल्द से जल्द वार्ड जनप्रतिनिधियों सहित आम जनता तक पहुंचाने का काम किया जाए। शासन की योजनाओं व पाम्पलेट का वितरण तत्काल शुरू किया जाना चाहिए। महापौर ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने कार्यालयों में विभागीय कामकाज प्रारंभ करने निर्देश दिए गए।

Check Also

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33 वीं बैठक संपन्न :

प्रदेश की सिंचाई क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *