Breaking News

दुर्ग जिले में कोरोना के केस घटे : सिर्फ 229 नए पॉजिटिव मरीज मिले : 981 मरीज स्वस्थ हुए

द सीजी न्यूज डॉट कॉम 

लॉकडाउन और कोविड से बचने के लिए व्यापक प्रचार अभियान के सार्थक नतीजे सामने आ रहे हैं। दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने में सफलता मिलने लगी है। नागरिकों की जागरूकता के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और एप्रोप्रिएट कोविड बिहैवियर से जिले में कोरोना संक्रमण को पूरी तरह काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने फिजिकल डिस्टेंसिंग सहित अन्य सावधानियों को लेकर लापरवाही न बरतने की अपील की है।

आज दुर्ग जिले में कोरोना जांच के लिए कुल 3260 लोगों के सेंपल लिए गए। 

जिसमें 229 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। 

बीते 24 घंटो में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो गई।

इस अवधि में 981 पेशेंट स्वस्थ हो गए। 

इस महामारी से बचने के लिए …

आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। कोविड के संक्रमण से बचें। फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करें।

मास्क जरूर पहनें। घर पर ही रहें। बेहद जरूरी होने पर घर से बाहर निकलें। 

अनिवार्य रूप से कोविड 19 से संबंधित गाइडलाइन का पालन करें।

दिन में दो-तीन बार स्टीम लें। गर्म पानी, काढ़ा आदि का सेवन करते रहें।

Check Also

प्रेत-बाधा का भय दिखाकर महिला से 85 लाख की ठगी

द सीजी न्यूज भिलाई। घरेलू परेशानियां दूर करने, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!