द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज भिलाई-चरौदा निगम क्षेत्र में प्रस्तावित निर्माण कार्यों के चिन्हांकित स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सिरसा चौक से उम्दा चौक तक बनने वाले गौरवपथ का स्थल निरीक्षण किया और प्लान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। नगर निगम आयुक्त कीर्तिमान राठौर ने कलेक्टर को बताया कि प्रस्तावित गौरवपथ साढ़े तीन किलोमीटर में बनेगा। इसकी लागत 17 करोड़ रुपए होगी। यहां लोगों के मार्निंग वाक की सुविधा के लिए पाथवे भी बनेगा। इसके साथ ही साइकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने हथखोज में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर का दौरा भी किया। ट्रांसपोर्ट नगर 56 करोड़ रुपए की लागत में 68 एकड़ में बनाया जाना है। कलेक्टर ने इसके लेआउट प्लान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विस्तार से लेआउट प्लान की जानकारी दी। कलेक्टर ने लेआउट के संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal