Breaking News

नेहरू नगर चौक से वाय शेप ब्रिज तक नाला-नाली डायवर्सन और डिवाइडर का काम पूरा : विधायक-महापौर ने किया निरीक्षण : निर्धारित समयसीमा में सड़क सौंदर्यीकरण का काम पूरा करने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग शहर में 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम लॉकडाउन में भी लगातार जारी है। आम जनता की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए प्रथम चरण में नेहरू नगर चौक से वाय शेप ब्रिज तक नाला-नाली डायवर्सन और डिवाइडर का काम पूरा हो चुका है। धूल मुक्त ड्रेन टू ड्रेन सड़क बनाने नालियों व लैंडस्केपिंग के लिए दोनों ओर दीवार बनाने का कार्य भी पूर्णता की ओर है। मिनीमाता चौक तक मार्ग में आने वाले प्रमुख चौक चौराहों के सौंदर्यीकरण का कार्य भी चल रहा है।

विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने मालवीय नगर चौक में शंकर नाला की ढलाई कार्य का निरीक्षण किया। बरसात शुरू होने से पहले कार्य पूरा करने के निर्देश देते हुए वोरा ने कहा कि शहर की जनता के लिए सुचारू यातायात की सुविधा हेतु बड़ी राशि स्वीकृत कराई गई है। इसका शत-प्रतिशत सदुपयोग होना आवश्यक है। मुख्य मार्ग के अलावा 16 स्थानों पर मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के कार्य भी जल्द शुरू होंगे। इन कार्यों से जिला अस्पताल, न्यायालय, कलेक्ट्रेट परिसर, जच्चा-बच्चा अस्पताल व नवीन शहरी गौठान जैसे स्थानों पर भी आवागमन आसान होगा।

स्थल का निरीक्षण करने के बाद विधायक वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने पीडब्लूडी अधिकारियों के साथ विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की और निर्माण कार्यों को तेजी से जारी रखने के साथ ही समय सीमा पर काम पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, एल्डरमैन अंशुल पांडेय, पीडब्लूडी के कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास, उप अभियंता गगन जैन, निगम अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, राजेश पांडेय मौजूद थे।

Check Also

जेल रोड से पुलगांव चौक रोड निर्माण में बिजली-पानी शटडाउन : जनता हलाकान

THE CG NEWS दुर्ग। जेल रोड से पुलगांव रोड निर्माण कार्य की सुस्त चाल से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!