- मुख्यमंत्री ने धन्यवाद देते हुए कहा यह सार्थक पहल
द सीजी न्यूज डॉट कॉम


अमेरिका में निवास कर रहे छत्तीसगढ़ समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोरोना संकट में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अपना योगदान देने की पेशकश की है। उनके प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से कल शाम दूरभाष पर चर्चा करते हुए कहा कि वे उनके हर फैसले में साथ हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका में निवास कर रहे छत्तीसगढ़ियों की ओर से छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में छोटे-छोटे वैंटिलेटर प्रदान करने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एक सार्थक पहल होगी। चर्चा में अमेरिका के सेंटफ्रांसिको से वेंकटेश शुक्ला, जानसन एंड जानसन के चीफ डेटा साइंस आफिसर पल्लव शर्मा शामिल थे। प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा भी मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal