द सीजी न्यूज डॉट कॉम

आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विशेष रूप से दुर्ग विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व अध्यक्ष आरएन वर्मा की उपस्थिति में श्रद्धांजलि करते हुए स्व. राजीव गांधी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। कोविड 19 महामारी को देखते हुए दक्षिण ब्लाक क्षेत्र में जरूरतमंदो को महिला स्व सहायता समूह द्वारा बनाए गए मास्क और साबुन का वितरण किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, शिवाकांत तिवारी, प्रकाश गीते, जितेन्द्र तिवारी, भुपेंद्र वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पदाधिकारियों द्वारा आज संतराबाड़ी बुनकर संघ के पास आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रृद्धाजंलि दी गई। इस मौके पर दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा, दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर आर.एन वर्मा की उपस्थिति में कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूकता का संदेश देते हुए निशक्तजनों, गरीबों, मजदूरों को मास्क, सेनेटाइजर, साबुन का वितरण किया गया।

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज 22 लाख किसानों के खाते में राजीव गांधी न्याय योजना के तहत खरीफ सीजन 2020-21 की पहली किश्त के रूप में 15 सौ करोड़ रुपए ट्रांसफर करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस आईटी सेल के चेयरमेन अनूप वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, अनीस रजा, विमल यादव, छाया चौधरी, कादिर चौहान, मीना मानिकपुरी, शिव वैष्णव, मुकेश, अहिल्या बाई, शांति बाई, नेम बाई सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal