Breaking News

सरकारी हेलीकाप्टर का शीशा टूटा : बाल-बाल बचे स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां लैंडिंग के दौरान सरकारी हेलीकॉप्टर का शीशा टूट गया। हेलीकॉप्टर में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सवार थे। लैंडिंग के वक्त शीशा टूटने से सिंहदेव बाल-बाल बचे। सिंहदेव के साथ हेलीकॉप्टर में अन्य लोग भी मौजूद थे। अफसरों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री सहित सभी लोग सुरक्षित है।

मौके पर मौजूद सूत्रों ने बताया कि सरकारी हेलीकाप्टर सूरजपुर में लैंडिंग कर रहा था, उसी समय शीशा टूट गया। हालांकि सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जानकारों का कहना है कि ऊंचाई पर हेलीकॉप्टर का शीशा टूटने से बड़े हादसे की आशंका रहती है। लैंडिंग के समय शीशा टूटने से बड़ा हादसा टल गया।

Check Also

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्टार खिलाड़ी संजू देवी से फोन पर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!