द सीजी न्यूज डॉट कॉम
कोरोना से दिवंगत हुए मीडिया कर्मी के आश्रित परिजनों को छत्तीसगढ सरकार 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। यह सहायता संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता नियमों के तहत दी जाएगी। कोविड से पीड़ित होने के बाद मीडिया कर्मी के अस्पताल में भर्ती होने पर इलाज का खर्च की पूर्ति भी राज्य शासन करेगा। कोविड पीडित संचार प्रतिनिधियों के परिवारों की जानकारी जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा एकत्र की जी रही है।
कोरोना से दिवंगत मीडिया कर्मी के आश्रित परिजनों या इलाज कराने वाले मीडियाकर्मी निर्धारित प्रपत्र मे आवेदनपत्र अभिलेखों सहित सम्बन्धित जिला जनसम्पर्क कार्यालय में जमा कर सकते हैं। मीडिया कर्मियों को यह आर्थिक सहायता देने पत्रकार कल्याण कोष समिति की बैठक शीघ्र ही बुलाई जा रही है। दूसरे राज्यों से काफी पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट भाषण 2021-22 में मीडिया कर्मी की असामयिक मृत्यु पर संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायतार्थ नियम के तहत् आर्थिक सहायता राशि को दो लाख रुपए से बढ़ाकर पांच लाख रुपए करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप जनसम्पर्क विभाग द्वारा नियमों में आवश्यक सुधार करते हुए राजपत्र मे प्रकाशन के लिये भेजा गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुरूप आर्थिक सहायता पर क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal