Breaking News

छत्तीसगढ़ में 170 प्रकार की तितलियां : मुख्यमंत्री ने ‘बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़‘ पुस्तक का किया विमोचन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के शुभारंभ के अवसर पर ‘बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़‘ पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने इसके प्रकाशन पर बधाई व शुभकामनाएं दी। ‘बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़‘ पुस्तक में छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली तितलियों की 170 प्रजातियों का वर्णन है।

पुस्तक की लेखिका मुख्य वन संरक्षक संजीता गुप्ता पिछले 10 वर्षाें से तितलियों का अध्ययन कर रही हैं। संजीता गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में पाई जाने वाली तितलियों की प्रजातियों पर यह पहली किताब है। इस पुस्तक में तितलियों की संरचना, जीवन चक्र, भोजन, व्यवहार और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय राजेश तिवारी और विनोद वर्मा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के. मुरूगन उपस्थित थे।

Check Also

प्रेत-बाधा का भय दिखाकर महिला से 85 लाख की ठगी

द सीजी न्यूज भिलाई। घरेलू परेशानियां दूर करने, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!