
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
जिले के नवपदस्थ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया। पूर्व कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने नवनियुक्त कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा को कार्यभार सौंपा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा वर्ष 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। कार्यभार ग्रहण के दौरान पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर लता उर्वशा, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर डॉ. दीप्ती वर्मा उपस्थित थी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal