Breaking News

किसी भी क्षेत्र के विकास में कमी नहीं होगी : कई वार्डों में विधायक, महापौर ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज शहर के कई वार्डों में विकास और निर्माण कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। शहर में डब्ल्यूबीएम रोड, कांजी हाउस निर्माण, सीमेंट रोड निर्माण और नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, पार्षद भारती साहू, मीना सिंह, एल्डरमेन देव सिन्हा, मनीष यादव, कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, सहायक अभियंता जगदीश केशरवानी, उपअभियंता आसमा डहरिया, पूर्व पार्षद राजकुमार साहू सहित अधिक संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व 

भूमिपूजन के मौके पर विधायक अरुण वोरा ने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर में सभी नागरिकों को सड़क, नाली व अन्य मूलभूत सुविधाएं देने के साथ ही जनता को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना हमारा दायित्व है। करीब 22 लाख रुपए की लागत से डब्ल्यूबीएम रोड, सड़क सीमेंटीकरण, नाली निर्माण, कांजी हाउस निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया है। इसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा।

विकास और निर्माण कार्यो के लिए वर्क आर्डर 

महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि पार्षदों और वार्डवासियों की मांग पर वार्डों में विकास और निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। काफी समय से वार्डवासी विकास की बाट जोह रहे थे। कोरोना काल के कारण शहर में विकास कार्य रुक गए थे। अब फिर से विकास और निर्माण कार्य शुरू हो रहे हैं। निर्माण कार्यों के वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आज बघेरा में 4 लाख की लागत से डब्ल्यूबीएम सड़क संधारण, 3 लाख की लागत से कांजी हाउस निर्माण, वार्ड 4 में 4 लाख की लागत से डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण, वार्ड 4 में ही 3 लाख की लागत से आंगनबाड़ी के पास सीमेंटीकरण सड़क निर्माण और दीपक नगर वार्ड 23 में 7.75 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है।

Check Also

वैशाली नगर के दर्जनों वार्डों में सड़क-नाली की बुनियादी सुविधाएं नहीं : चुनाव से पहले विकास कार्य कराने 20 करोड़ 52 लाख की मंजूरी

 THE CG NEWS भिलाई। वैशाली नगर क्षेत्र के ज्यादातर वार्डों में विकास कार्यों की डिमांड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!