द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के इमलीभांठा नहर पुलिया के पास रेलवे ट्रेन से कटकर महिला और उनकी पांच बच्चियों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को इस पूरे घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर ने घटना के संबंध में बताया है कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि मृतक परिवार का स्वयं का मकान बेमचा में है। परिवार के मुखिया केजऊ राम साहू मुढ़ेना स्थित राइस मिल में हमाली का काम करते हैं। केजऊ राम साहू के नाम पर पौने दो एकड़ जमीन है। बीपीएल परिवार है। 26 क्विंटल धान उनके द्वारा बेचा गया है। बीती रात पारिवारिक कलह होने की जानकारी प्रारंभिक रूप से मिली है। इस संबंध में पुलिस द्वारा आगे जांच की जा रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal