- एनएसयूआई ने भी किया विरोध प्रदर्शन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ला की पुण्य तिथि के अवसर पर आज कांग्रेस नेताओं ने शहादत दिवस मनाया। झीरम घाटी हमले में घायल हुए शहीद विद्याचरण शुक्ल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद कांग्रेसियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में पेट्रोल पंप परिसर में धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा। सभी कांग्रेसी सुबह 11 बजे से 1 बजे तक बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए आसपास बैठे रहे।

विरोध प्रदर्शन में दुर्ग विधायक अरुण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, सभापति राजेश यादव, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, पूर्व साडा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने सात साल के कार्यकाल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की है जिसके कारण आम जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। मोदी सरकार को आम जनता की फिक्र नहीं है, बल्कि भाजपा के केवल दो मित्रों के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था चौपट है, लेकिन अंबानी-अडानी की संपत्ति बेतहाशा बढ़ी है। केंद्र सरकार को यह सार्वजनिक रूप से बताना चाहिए कि अंबानी अडानी की संपत्ति कितनी बढ़ी है?
विरोध प्रदर्शन के दौरान दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत पांचों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दुर्ग जिला सांस्कृतिक एवं साहित्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ गीत गाकर प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस ध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा ,राजकुमार साहू, महीप सिंह भुवाल, राजकुमार पाली, वरिष्ठ पार्षद अब्दुल गनी, दीपक साहू, राजकुमार नारायणी, काशीराम रात्रे, अजय गुप्ता, देव सिन्हा, सतीश देवांगन, मनदीप सिंह भाटिया, विशाल देशमुख, हेमंत तिवारी ,नासिर खोखर, देवेश मिश्रा, पाशी अली, अनीस रजा, पार्वती शेंडे, मीना मानिकपुरी, बिंदु राजपूत, संजू धनकर, गणेश सोनी, अलख नवरंग, विकास यादव, शेखर साहू, अनूप वर्मा, अशोक मेहरा, चन्ने भाटिया, रामेश्वर साहू, भूपेंद्र वर्मा, मीना पाल, भगवती ठाकुर, एनी पीटर, अब्दुल वहीद चौहान, पोषण साहू, दिलीप सिंह ठाकुर, साबिर चौहान, रामेश्वर साहू, शैलेश चाहन्दे, कल्याण सिंह ठाकुर, बृजमोहन तिवारी, मनहरण साहू, इंद्रपाल भाटिया उपस्थित थे।
एनएसयूआई ने किया सांकेतिक आंदोलन
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के खिलाफ आज महाराजा चौक स्थित अमित फ्यूल्स पेट्रोल पम्प के सामने फ्लेक्स लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का विरोध करते हुए मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

सोनू साहू ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर केंद्र सरकार ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। डीजल की बढ़ती कीमत से किसान और आम जनता महंगाई की मार झेल रहे हैं। इस मौके पर देवेश, अभय, शिवांग, साहिल, गोल्डी,रिषभ चंद्राकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal