Breaking News

भारी वर्षा की चेतावनी : कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन की सभी जरूरी तैयारियां करने कहा : अफसरों को अलर्ट रहने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में भारी वर्षा की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन की सभी तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को अलर्ट रहने कहा है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त व अनुविभागीय दण्डाधिकारी और तहसीलदार को कहा है कि बारिश के कारण आपदा प्रबंधन के सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं। किसी भी कार्य में चूक नहीं होना चाहिए।

कलेक्टर ने कहा कि संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर पुलों और रपटे के ऊपर पानी बहने की स्थिति में आवागमन रोकने की व्यवस्था मुस्तैदी से की जानी चाहिए। इसके अलावा गौठानों में गोबर व वर्मी को सुरक्षित रखने और धान खरीदी केंद्रों में धान को कैप कव्हर से ढकने के साथ ही प्रॉपर ड्रेनेज से सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने वर्षा में जल जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक रहने और हैंडपंप सहित अन्य पानी के स्रोतों के पास गंदे पानी का जमाव न होने देने जरूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!