Breaking News

बढ़ती महंगाई के विरोध में 18 जून को कांग्रेस का सांकेतिक चक्काजाम

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मोदी सरकार की नीतियों के कारण लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग द्वारा 18 जून को सुबह 10 बजे पटेल चौक में सांकेतिक चक्काजाम किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान दुर्ग के विधायक अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में यातायात अवरुद्ध किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस सहित आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में भारी वृद्धि के विरोध में 5 मिनट का सांकेतिक चक्का जाम किया जाएगा। चक्काजाम में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी कांग्रेसजनों से उपस्थिति की अपील की गई है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!