Breaking News

भंडार गृह निगम में तीन को मिली अनुकंपा नियुक्ति : वोरा ने सौंपा नियुक्ति पत्र

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा की पहल पर निगम के तीन कर्मचारियों के परिजनों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा तृतीय श्रेणी कर्मचारी वर्ग के लिए अनुकंपा नियुक्ति के नियमों को शिथिल करने के बाद वोरा ने कोरोना संक्रमण से काल कलवित हुए सालेहा खान, संजय यादव और शौर्य रामटेके को विभाग में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की। इस मौके पर प्रबंध संचालक अभिनव अग्रवाल, कार्मिक प्रबंधक रितेश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कार्पोरेशन के चेयरमैन वोरा काफी समय से कार्पोरेशन के कर्मचारियों को फ्रंट लाइन वर्कर की श्रेणी में माने जाने का आग्रह कर रहे थे। संक्रमण की दूसरी लहर में कई अधिकारी-कर्मचारी ना सिर्फ संक्रमित हुए, बल्कि कई परिवार बेसहारा भी हो गए। शासन द्वारा नियम को शिथिल करने का आदेश जारी होते ही वोरा ने मृत कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की समस्त औपचारिकता पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। आज निगम के अधिकारियों द्वारा एक माह के भीतर कागजी कार्यवाही  पूरी कर तीन कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने की कार्रवाई की गई।

वोरा ने कहा कि वेयर हाउसिंग में जल्द ही अनुकंपा नियुक्ति के सारे मामले निपटा लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पूरी संवेदनशीलता से कोरोना वारियर्स के प्रति सजग है। जल्द ही अन्य आश्रितों को भी अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

Check Also

जेल रोड से पुलगांव चौक रोड निर्माण में बिजली-पानी शटडाउन : जनता हलाकान

THE CG NEWS दुर्ग। जेल रोड से पुलगांव रोड निर्माण कार्य की सुस्त चाल से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!