Breaking News

केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर कार्पोरेशन कार्यालय में वोरा का स्वागत-अभिनंदन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कार्पोरेशन के अध्यक्ष व विधायक अरुण वोरा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होने पर कॉर्पोरेशन कार्यालय नवा रायपुर में वोरा का स्वागत किया गया। कार्पोरेशन कार्यालय में चेयरमैन अरुण वोरा के पहुँचने पर आतिशबाजी व फटाके फोड़कर स्वागत किया गया। कार्पोरेशन के एमडी अभिनव अग्रवाल ने वोरा को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।

कार्यालय के सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। महाप्रबंधक डॉ. अजय शंकर कन्नौजे, रितेश अग्रवाल, संतोष तिवारी, प्रमोद कुमार, संजय नेमा, ब्रह्मदेव पटेल, अमित तिवारी सहित मुख्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने फूलमाला व गुलदस्ता भेंट कर वोरा को बधाई दी।

इस मौके पर एमडी अभिनव अग्रवाल ने कहा कि कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा को कैबिनेट मंत्री का ओहदा मिलने से यहाँ खुशहाली का वातावरण हैं। उनके कार्यकाल में कार्पोरेशन निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वोरा ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सबकी कर्तव्यनिष्ठा और मेहनत के फलस्वरूप भण्डार गृह निगम आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है।

Check Also

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचे जाने का कांग्रेस का दुष्प्रचार शर्मनाक और आपत्तिजनक : लक्ष्मी वर्मा

भाजपा सांसद की चुनौती : हताश और कुण्ठित कांग्रेसियों में अगर हिम्मत है, तो अडानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!