
- 18 से 44 आयु वर्ग के 23 प्रतिशत नागरिक लगवा चुके हैं पहला टीका
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में 5 जुलाई तक 1 करोड़ 2 लाख 33 हजार 555 टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश के 84 लाख 82 हजार 600 लोगों को पहला टीका और 17 लाख 50 हजार 955 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 3 लाख 8 हजार 903 स्वास्थ्य कर्मियों, 3 लाख 15 हजार 985 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 48 लाख 7 हजार 682 और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 30 लाख 50 हजार 030 नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है।
वहीं 2 लाख 40 हजार 374 स्वास्थ्य कर्मियों, 2 लाख 13 हजार 676 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 12 लाख 16 हजार 570 और 48 से 44 आयु वर्ग के 80 हजार 335 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।
प्रदेश में 91 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, शत-प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 82 प्रतिशत नागरिकों और 18 से 44 आयु वर्ग के 23 प्रतिशत युवाओं ने कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवा लिया है। वहीं 71 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, 73 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 वर्ष से अधिक के 21 प्रतिशत लोगों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal