Breaking News

कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन : पेट्रोल पंप के सामने चलाया हस्ताक्षर अभियान : मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में आज पांचों ब्लाकों में महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंपों के सामने हस्ताक्षर अभियान चलाया। डीजल-पेट्रोल-रसोई गैस सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि का विरोध करते हुए कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वरिष्ठ नेताओं ने मोदी सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए जनता को राहत देने तत्काल महंगाई कम करने की मांग की।

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में महाराजा चौक के पास पेट्रोल पंप में एक दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। केंद्र में सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों और मनमाने तरीके से महंगाई बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। सुबह 11:00 बजे से पेट्रोल भरवाने के लिए आने वाले हजारों लोगों ने कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान का समर्थन किया। मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने थाली पीटकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कई कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस के सिलेंडर और खाद्य तेल के डब्बे, टीपे रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश की भोलीभाली जनता के साथ सिर्फ धोखा किया है। अपने 7 वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमाने तरीके से महंगाई बढ़ाने का काम ही किया है।आम जनता त्रस्त है और जनविरोधी मोदी सरकार मस्त हैं। सभा को हेमंत तिवारी व कन्या ढीमर ने भी संबोधित किया।

छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा ने कहा कि मोदी सरकार को एक काम बहुत अच्छे से करना आता है – यह काम है आम जनता को परेशान करना। किसान को परेशान करना। मजदूर को परेशान करना। मोदी सरकार ने सिर्फ पूंजीपति लोगों की सेवा करने के साथ उनकी जेब भरने में दिलचस्पी दिखाई है। जिस तरह के फैसले  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ले रहे हैं, उससे भारत की जनता उन्हें सत्ता से बेदखल कर बाहर का रास्ता दिखाएगी। सभा को महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रवक्ता देवेश मिश्रा, रत्ना नारमदेव, राजेश शर्मा, सत्यवती वर्मा, आर एन वर्मा, भगवती ठाकुर अनीता तिवारी, शिवाकांत तिवारी, सुलोचना स्वर्णकार, हमीद खोखर, अब्दुल गनी, भूपेंद्र वर्मा, अश्वनी जांगड़े, अनूप चंदनिया, माहेश्वरी ठाकुर ने भी संबोधित किया।

प्रदर्शन के दौरान राजेश यादव, लक्ष्मण चंद्राकर,अजय गुप्ता, आयुष शर्मा, सुमित वोरा, दीपक साहू, ज्ञानदास बंजारे, धर्मेंद्र महानंदा, सोनू श्रीवास, भोजराज यादव, निकिता मिलिंद, प्रियंका मोडघरे, शिल्पी समादार, शेष सेन, पिंकी झा, खुशबू साहू, सुनीता लक्ष्मी, बिन्दु राजपूत, आरिफ रजा, भूपेंद्र वर्मा, लक्ष्मण चंदानिया, देवेंद्र मारकंडे, केडी देवांगन, राकेश श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, डॉ भगवती प्रसाद साहू, जिया खान, रफीक, रमीज रजा, साकिर अली, जितेंद्र चंद्राकर, अजहर जमील, आरएन सेनापति, जुगमत बारीक सक्रिय रहे।

पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में किया अनूठा प्रदर्शन 
पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष राजकुमार पाली के नेतृत्व में शहीद चौक स्थित पेट्रोल पंप पर थाली बजाओ आंदोलन के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल की विशेष उपस्थिति में किये गए प्रदर्शन में कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं ने क्रिकेटरों के परिधान पहनकर पेट्रोल डीजल की दरें ₹100 से ऊपर पहुंचने पर शतक जमाने की मुद्रा में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।

वक्ताओं ने कहा कि एक माह में 35 बार पेट्रोल डीजल के भाव में बेतहाशा वृद्धि की गई है। सिलेंडर की कीमतें आज ₹900 के पार हो चुकी है। मंच संचालन इंद्रपाल सिंह भाटिया और आभार प्रदर्शन पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज कुमार पाली ने किया। हस्ताक्षर अभियान में पूर्व महापौर व पूर्व अध्यक्ष आरएन वर्मा ,शंकरलाल ताम्रकार, परमजीत सिंह भुई, अब्दुल गनी, सत्यवती वर्मा, हमीद खोखर ,संजय गर्ग, संजय कोहले, दीपक साहू, कार्यक्रम प्रभारी अनूप वर्मा, गिरधर शर्मा, सुशील भारद्वाज, मासूबअली, कल्याण सिंह ठाकुर ,राजेश ताम्रकार, मनीष बघेल, शिव वैष्णव, दीपक साहू  राजेश्वरी मिश्रा, मोहम्मद शफी कुरैशी, एन विश्वनाथ, चंद्रशेखर साहू, छाया चौधरी, वंदना चौहान, विद्या यादव, एनी पीटर,  शिवपूजन सिंह, कादिर चौहान, द्वारिका सुलाते ,जितेंद्र तिवारी, अनूप पाटिल, सनी साहू, विमल यादव, नवाजुद्दीन गुड्डा, मोहित वाल्दे, नासिर खोखर, विकास यादव, रवि राव, हेमंत साहू ,नंदू ,सनी साहू, दुर्गेश बक्शी, निखिल खिचरिया ,राजा विक्रम बघेल, राजा पटेल, मिथलेश पटेल, नवीन तिवारी मौजूद थे

Check Also

वोरा ने किया ध्वजारोहण, शहरवासियों को दी 80 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

THE CG NEWS दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा ने शहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!