द सीजी न्यूज डॉट कॉम
साधना न्यूज चैनल के स्टेट हेड आर. के. गांधी को हाल ही में छत्तीसगढ़ विधानसभा में संसदीय रिपोर्टिंग के लिए उत्कृष्ट इलेक्ट्रानिक मीडिया पत्रकार के रूप में सम्मानित किया गया। गांधी ने सम्मान राशि के रूप में मिले 21 हजार रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराई है। यह राशि छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के प्रबंधन के लिए दी गई है।
गांधी ने छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कोविड-19 के नियंत्रण व रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 प्रबंधन के लिये किए गए दूरगामी फैसलों का निश्चित ही अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। उन्होंने कोविड-19 से बचाव के इस पुनीत कार्य के लिये विधानसभा उत्कृष्टता अलंकरण समारोह में प्राप्त राशि 21 हजार रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कर दिया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal