द सीजी न्यूज डॉट कॉम
चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले जनसामान्य/ निवेशकों से धन वापसी के लिये आवेदन पत्र जिला कार्यालय दुर्ग में लिया जा रहा था। जन सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अब 6 अगस्त से 10 अगस्त तक विकासखंड मुख्यालय में भी आवेदन लिये जाएंगे। इसके लिए विकासखंड स्तर पर अधिकारी नियुक्त किये गए हैं। तहसील कार्यालय दुर्ग, धमधा, पाटन में आवेदन लिये जाएंगे। इसके लिए संबंधित एस.डी.एम. को नियुक्त किया गया है। तहसील कार्यालय बोरी में तहसीलदार और उप तहसील कार्यालय अहिवारा में नायब तहसीलदार जनसामान्य से आवेदन लेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal