Breaking News

दीवारों की पेंटिंग कह रही हैं ज्ञान-विज्ञान की बातें … स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय साबित होंगे मील का पत्थर : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की दीवारों पर उकेरी गई तस्वीरें दे रही हैं बच्चों को मनोरंजन के साथ ज्ञान।
  • प्रेरक पेंटिंग से बच्चों में पढ़ाई के प्रति अभिरूचि जाग्रत होगी: कलेक्टर
  • दीवारों पर खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उकेरे उम्दा चित्र
  • टेक्नोलॉजी ट्री बना आकर्षण का केन्द्र 
स्कूल की दीवारें थ्री डी तस्वीरों से सजी हैं

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव/ यहां के सर्वेश्वर दास नगर पालिका निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की दीवारों पर खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की उम्दा पेंटिंग दीवारों पर उकेरी गई हैं। खासियत यह है कि यह थीम पर आधारित थ्रीडी पेंटिंग है। यह पेंटिंग बच्चों में ज्ञान-विज्ञान की बातें रोपित करेंगी, जो आने वाले समय में पुष्पित, पल्लवित होंगी।

विविध रंगों से बना टेक्नोलाजी ट्री आकर्षण का केन्द्र हैं। गणित, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, कॉमर्स, कला, कम्प्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी के अत्याधुनिक साधनों से संबंधित पेंटिंग्स से दीवारों को सजाया गया है। साज सज्जा ऐसी हैं कि स्कूल में बच्चों की जिज्ञासा और उत्सुकता को इनसे नई दिशा मिलेगी।


कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की विशेष पहल पर जिले के सभी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की दीवारों को खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अपनी पेंटिंग से सजा रहे है। कलेक्टर ने कहा कि प्रेरक पेंटिंग का प्रभाव लंबे समय तक बच्चों के जेहन में मौजूद रहेगा और उनमें पढ़ाई के प्रति अभिरूचि जाग्रत होगी। स्कूल को अच्छे फर्नीचर से सुसज्जित किया गया है। यहां गणित, रसायन, जीव विज्ञान के आकर्षक लैब है। स्कूल में एक समृद्ध लाईब्रेरी है। स्कूल परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए पौधे भी रोपित किए जा रहे हैं।

Check Also

शुकराना समिति ने दान किया वाटर कूलर

द सीजी न्यूज भिलाई। शुकराना महिला सेवा समिति ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृष्णा नगर सुपेला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *