Breaking News

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू : चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की हो रही साफ-सफाई

  • दुर्गं निगम मुख्य कार्यालय में सुबह 8 बजे महापौर धीरज बाकलीवाल करेगे ध्वजारोहण

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

स्वतंत्रता दिवस कल 15 अगस्त को मनाया जाएगा। भिलाई और दुर्ग शहर में नगर निगम प्रशासन द्वारा चौक चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कराई जा रही है। निगम मुख्यालयों की साज सज्जा की जा रही है। बिजली के रंगीन झालरों से सजावट के साथ प्रकाश व्यवस्था की गई है।

भिलाई नगर निगम के मुख्य कार्यालय में सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। भिलाई निगम के जोन कार्यालय में सुबह 7:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। कोरोना कॉल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 45 कर्मचारियों का निगम मुख्यालय में सम्मान किया जाएगा।

दुर्ग नगर निगम मुख्यालय में महापौर धीरज बाकलीवाल सुबह 8 बजे ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रम कोविड़ गाइडलाइन के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल, नगर निगम सभापति राजेश यादव, निगम आयुक्त हरेश मंडावी सहित एमआईसी सदस्य, पार्षद और एल्डरमेन के अलावा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

Check Also

वोरा ने किया ध्वजारोहण, शहरवासियों को दी 80 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

THE CG NEWS दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा ने शहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!