Breaking News

नगर निगम ने 6 एडवर्टाइजर्स को थमाया नोटिस, तीन दिनों के भीतर राशि जमा न करने पर होंगे ब्लैक लिस्टेड : बकाया राशि वसूलने कुर्की होगी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई नगर/ नगर निगम ने यूनीपोल में प्रकाशन शुल्क जमा न करने वाले 6 एडवर्टाइजर्स को नोटिस जारी किया है। नियम शर्तों के मुताबिक प्रकाशन शुल्क की राशि जमा न करने और ड्राइंग डिजाइन जमा करने की प्रक्रिया पूरी न करने के कारण नोटिस जारी की गई है। नोटिस के मुताबिक तय समयसीमा के भीतर राशि जमा न करने पर अब अमानत राशि राजसात करते हुए ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की जाएगी।

अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने ऑगिब्स कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड सुपेला, दीपक एडवर्टाइजर्स, जी.जे. एडवर्टाइजर्स नेहरू नगर, संजरी एडवर्टाइजर्स पदमनाभपुर दुर्ग, अमृता इंटरप्राइजेज सुपेला और रेनबो एंटरटेनमेंट एडवर्टाइजर्स दुर्ग को नोटिस जारी किया है। राशि भुगतान के लिए तीन दिनों का समय दिया गया है। निर्धारित समय अवधि में भुगतान न करने पर कुर्की कर बकाया राशि की वसूली की जाएगी।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!