Breaking News

शिक्षक दिवस : मुख्यमंत्री ने 20 नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आज राजधानी के आमापारा स्थित आर.डी. तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आयोजित ‘शिक्षा मड़ई‘ में कोरोना काल में बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए नवाचार करने वाले राज्य के 20 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया।


मुख्यमंत्री ने नवाचारी शिक्षकों में दंतेवाड़ा पोटा केबिन बैंगलूर के प्रधान पाठक सिकन्दर खान उर्फ दादा जोकाल को स्थानीय भाषा में शिक्षण और पुस्तक लेखन के लिए सम्मानित किया। महासमुन्द जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कसेकेडा के प्रधान पाठक विजय शर्मा लाउड स्पीकर गुरूजी, रायपुर जिले के मंदिर हसौद के शासकीय प्राथमिक शाला रावण भाठा की सहायक शिक्षक नीता साहू और नवीन प्राथमिक शाला रसनी की सहायक शिक्षक शीला गुरूस्वामी को ‘अंगना म शिक्षा‘, कोरिया जिले के शासकीय प्राथमिक शाला सकडा के मोटर सायकिल गुरूजी रूद्र राणा और शासकीय प्राथमिक शाला फाटपानी के सहायक शिक्षक अशोक लोधी सिनेमा वाले बाबू, जशपुर जिले के शासकीय प्राथमिक शाला पैकू के सहायक शिक्षक वीरेन्द्र भगत को श्याम पट वाले बाबू के लिए सम्मानित किया।


मुख्यंत्री ने इसी तरह दुर्ग जिले के शासकीय प्राथमिक शाला सिकोला की सहायक शिक्षक मधु वर्मा को ‘मुस्कान पुस्तकालय‘, नारायणपुर जिले के बालक आश्रम बेडमा के सहायक शिक्षक हेमन्त बम्बोडो को सहायक शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन, बिलासपुर जिले के शासकीय प्राथमिक शाला जॉजी के सहायक शिक्षक अमरदीप भोगल को कठपुतली और कमीशी बाई, महासमुन्द जिले के शासकीय प्राथमिक शाला देवसागर के सहायक शिक्षक हेमलाल चक्रधारी को मिट्टी की सहायक शिक्षण सामग्री, रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के सहायक शिक्षक  हेमंत साहू को सहायक शिक्षण सामग्री प्रदर्शन, जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ए.एन. बंजारा को आमाराईट परियोजना, रायपुर की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पंडरभट्टा की शिक्षक राधा महोबिया को ‘पढ़ई तुहर दुआर‘, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चेरिया, रायपुर के शिक्षक बसंत कुमार दीवान और शासकीय प्राथमिक शाला कुकेरा रायपुर की सहायक शिक्षक सुमन चतुर्वेदी को आमाराईट परियोजना, शासकीय प्राथमिक शाला बिलाडी, रायपुर के सहायक शिक्षक की राजकुमारी मात्रे को चौपाल कक्षा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सारखी रायपुर के व्याख्याता बंसत कुमार साहू को ‘पढ़ई तुहर दुआर‘, प्राथमिक शाला सरारीडीह के सहायक शिक्षक डोमार वर्मा और पूर्व माध्यमिक शाला सरारीडीही के शिक्षक चित्रसेन वर्मा को भी नवाचार के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए सम्मानित किया।

Check Also

पर्युषण पर्व : आत्मशुद्धि, अहिंसा और क्षमा का महापर्व : डा. मणिभद्र मुनि

पर्युषण पर्व का श्रमण संघ परिवार ने किया तप साधना से स्वागत-अभिनंदन महिलाएं पीली साड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!