Breaking News

राष्ट्र निर्माता हैं शिक्षक, जीवन में हर समय गुरूजनों के मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है – वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन व विधायक अरुण वोरा ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। जीवन के प्रारंभ से लेकर अंत तक हमें गुरुजनों के मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। शिक्षक के बिना व्यक्ति भटकाव में रहता है। इसीलिए हमारे वेदों-पुराणों में एक शिक्षक की महत्ता बताई गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गोंडवाना भवन में आयोजित शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में दुर्ग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य आरएन वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नारायण रूंगटा उपस्थित थे। कार्यक्रम को परमजीत सिंह भुई, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, एमआईसी प्रभारी हमीद खोखर, रत्ना नारमदेव, राधेश्याम शर्मा, कौशल किशोर सिंह, एनी पीटर, रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी टीके साहू, खेमलता गोस्वामी, हृदय राम यादव ने संबोधित किया।

इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन उन महान विभूतियों में से एक थे जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी भूमिका का निर्वहन किया और अपने जन्मदिन को शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। शिक्षकों का नियमितीकरण किया गया है और उन्हें सम्मानित किया गया है।

इस मौके पर शिक्षक प्रदीप कुमार शर्मा और जागेश्वर सिंह का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी टीके साहू, खेमलता गोस्वामी, विद्या यादव, आई डी तिगाला, हृदय राम यादव, आरती साहू, निकिता राजपूत, जे एल यादव, ममता साहू, प्रदीप कुमार शर्मा, जागेश्वर सिंह, मनोज यादव का प्रतीक चिन्ह, शॉल व श्रीफल भेंट कर मुख्य अतिथि व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया।

Check Also

प्रेत-बाधा का भय दिखाकर महिला से 85 लाख की ठगी

द सीजी न्यूज भिलाई। घरेलू परेशानियां दूर करने, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!