Breaking News

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू के जन्मदिन पर आज दिन भर शहर में होंगे सेवाभावी कार्य : कई स्थानों पर धार्मिक-साामजिक आयोजन किये जाएंगे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू के जन्मदिन पर आज शहर में अलग अलग आयोजनों के तहत सेवा कार्य किये जाएंगे। युवा कांग्रेस नेता अहमद चौहान ने बताया कि 7 सितंबर को उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धार्मिक सामाजिक आयोजन किये जा रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 9 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित दरगाह में चादरपोशी करेंगे। जन्मदिन के मौके पर चंडी मन्दिर दुर्ग में पूजा-अर्चना के साथ ही गुरुद्वारा में अरदास किया जाएगा। सुबह 11 बजे से जिला चिकित्सालय में फल, दूध, नमकीन, बिस्किट, मिष्ठान व केक वितरण किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से राजेंद्र साहू अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। दोपहर 3 बजे से दुर्ग के पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कपड़ा, फल, दूध, नमकीन, बिस्किट, मिष्ठान व केक वितरण किया जाएगा।

शाम 6 बजे – महाराजा चौक में कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद शाम 7 बजे सत्तीचौरा में पूजा अर्चना के बाद कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद शाम 7:30 पुराना बस स्टैंड में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। रात 8 बजे दुर्ग स्टेशन में गरीब, असहाय, विकलाँग और जरूरतमंदों को भोजन, मिष्ठान, नमकीन, फल वितरण किया जाएगा।

Check Also

प्रेत-बाधा का भय दिखाकर महिला से 85 लाख की ठगी

द सीजी न्यूज भिलाई। घरेलू परेशानियां दूर करने, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!