Breaking News

वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण आज 7 सितंबर को भिलाई में टीकाकरण के सभी सेंटर बंद : दुर्ग में लक्ष्य की तुलना में 78 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण आज 7 सितंबर को भिलाई में टीकाकरण के सभी सेंटर बंद रहेंगे। इधर, दुर्ग नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग शहर में टीकाकरण का लगभग 78 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो गया है। नगर निगम दुर्ग और जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 78 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया जा चुका है। कलेक्टर  डॉ  सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के नेतृत्व व नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी व जिला स्वास्थ्य अधिकारी गंभीर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में 7 मई से दुर्ग में टीकाकरण शुरू किया गया।

दुर्ग शहर की वर्तमान जनसंख्या अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु के 1,61,283 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जानकारी के अनुसार लगभग 1,26,000 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 45़ वर्ष से अधिक आयु के लगभग 90 प्रतिशत् लक्ष्य लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

Check Also

प्रेत-बाधा का भय दिखाकर महिला से 85 लाख की ठगी

द सीजी न्यूज भिलाई। घरेलू परेशानियां दूर करने, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!